{"_id":"5ce8e206bdec2207066ca976","slug":"karan-johar-takht-shooting-late-due-to-busy-star-cast","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: करण जौहर के सारे सितारे दूसरी फिल्मों में बिजी, आगे खिसकी फिल्म तख्त की शूटिंग डेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
EXCLUSIVE: करण जौहर के सारे सितारे दूसरी फिल्मों में बिजी, आगे खिसकी फिल्म तख्त की शूटिंग डेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 25 May 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Karan Johar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
धर्मा प्रोडक्शंस की लगातार फ्लॉप हुई फिल्मों 'कलंक' और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' ने निर्माता निर्देशक करण जौहर की अगली फिल्म तख्त को संकट में डाल दिया है। फिल्म की शूटिंग इसी साल की गर्मियों में शुरू होनी थी, लेकिन करण की पिछली दो फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हुआ हाल देखकर इसके सितारों ने अपनी सारी डेट्स दूसरे प्रोजेक्ट्स को दे दी हैं। करण जौहर की फिल्म तख्त की शूटिंग अब कब शुरू होगी, इसे लेकर फिल्म इंडस्ट्री में कानाफूसी शुरू हो गई है।
2 of 5
Takht
- फोटो : social media
तीन साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के निर्देशन के बाद करण जौहर ने पिछले साल रिलीज हुई फिल्म लस्ट स्टोरीज की एक कहानी निर्देशित की थी। बतौर निर्देशक करण ने अपनी अगली फिल्म तख्त का ऐलान बहुत जोर शोर से किया था। तब करण ने बताया था कि वह इस फिल्म की शूटिंग स्टूडेंट ऑफ द ईयर की रिलीज के बाद इन्हीं गर्मियों में शुरू कर देंगे। फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विकी कौशल, करीना कपूर, भूमि पेडनेकर और जान्हवी कपूर की अहम भूमिकाएं हैं।
3 of 5
Vicky Kaushal, Alia Bhatt, Kareena Kapoor, Ranveer Singh
- फोटो : social media
तख्त के इन सितारों में से कोई भी अगले दो-तीन महीने के लिए अब खाली नहीं है। रणवीर सिंह 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप पर बन रही फिल्म 83 की शूटिंग में व्यस्त हैं और इंग्लैंड में चल रहे मौजूदा वर्ल्ड कप के दौरान भी वहां मौजूद हैं। आलिया भट्ट ने अपने पिता महेश भट्ट की बतौर निर्देशक हो रही वापसी वाली फिल्म सड़क 2 में व्यस्त हो चुकी हैं। विकी कौशल ऊधम सिंह की बायोपिक और एक हॉरर फिल्म की शूटिंग के लिए अपनी तारीखें दे चुके हैं। करीना कपूर इंग्लैंड जा रही हैं, फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग करने।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Bhumi Pednekar, Janhvi Kapoor
- फोटो : social media
फिल्म की बाकी दो कलाकारों में से भूमि पेडनेकर अपनी अगली फिल्म बाला की शूटिंग के लिए आयुष्मान खुराना के साथ शनिवार को कानपुर पहुंच रही हैं और अगले महीने भर वह वहीं इस फिल्म की शूटिंग करने वाली हैं। जान्हवी कपूर की फिल्म कारगिल गर्ल की शूटिंग भी जोरों से चल रही है। इस तरह से फिल्म के तकरीबन सारे प्रमुख कलाकार अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। कोई खाली है तो वह हैं सिर्फ निर्देशक करण जौहर।
विज्ञापन
5 of 5
takht film
बतौर निर्माता करण जौहर की अगली दोनों फिल्मों 'गुड न्यूज' और 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज की तारीखें बदल चुकी हैं। ब्रह्मास्त्र अब अगले साल रिलीज होगी। तख्त की शूटिंग कब शुरू होगी, इसे लेकर धर्मा प्रोडक्शंस कुछ भी कहने से बच रहा है। फिलहाल फिल्म की स्टार कास्ट की नई तारीखें लॉक करने पर काम चल रहा है। अनुमान यही लगाया जा रहा है कि तख्त की शूटिंग अब साल के आखिर तक ही शुरू हो सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।