फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान की 'भाभी' की फिल्म में काजोल की एंट्री, 10 साल बाद फिर से संभालेंगी निर्देशन की कमान

Sat, 25 May 2019 11:49 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sat, 25 May 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
kajol will do a role in renuka shahane film tribhang
Kajol
फिल्म 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' में अपने पति के साथ परदे पर वापसी की तैयारियों में व्यस्त अभिनेत्री काजोल ने एक और फिल्म करने के लिए हामी भर दी है। फैमिली ड्रामा के कॉन्सेप्ट वाली यह फिल्म तीन महिलाओं के ज़रिए तीन अलग-अलग पीढ़ियों की कहानी दर्शाएगी। 
kajol will do a role in renuka shahane film tribhang
Renuka Shahane
इन तीन महिलाओं के किरदार इस फिल्म में शबाना आज़मी, काजोल और मिथिला पालकर निभाती नज़र आएंगी, जो एक ही परिवार से हैं। तीन पीढ़ियों को दर्शाने वाली इस फिल्म का नाम 'त्रिभंग' रखा गया है। खास बात यह है कि फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में फिल्मी दुनिया के 'सुल्तान' सलमान खान की भाभी का किरदार निभा चुकी रेणुका शहाणे इस फिल्म का निर्देशन करने वाली हैं। 
kajol will do a role in renuka shahane film tribhang
kajol - फोटो : social media
निर्माताओं की मानें तो रेणुका काफी महीनों से काजोल से इस फिल्म पर चर्चा कर रही थीं, जिसपर उन्होंने अब जाकर हामी भरी है। बता दें कि रेणुका शहाणे 10 साल पहले यानी 2009 में रीता नामक मराठी फिल्म का निर्देशन कर चुकी हैं। पिछले साल बतौर अभिनेत्री वह माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म 'बकेट लिस्ट' में दिखीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
kajol will do a role in renuka shahane film tribhang
kajol
बताया जा रहा है कि फिल्म त्रिभंग पूर्ण रूप से मुंबई में ही फिल्माई जाएगी। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है। हालांकि अभी तक किसी मेल एक्टर को इस फिल्म में कास्ट नहीं किया गया है । 
विज्ञापन
kajol will do a role in renuka shahane film tribhang
ashutosh rana - फोटो : twitter
आसार लग रहे हैं कि रेणुका के पति और जाने माने कलाकार आशुतोष राणा इस फिल्म में नज़र आ सकते हैं। वहीं काजोल की आखिरी फिल्म पिछले साल रिलीज हुई 'हेलीकॉप्टर ईला' थी, जिसमें वह एक टीन एजर बेटे की जरूरत से ज्यादा सतर्क मां के किरदार में दिखी थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed