{"_id":"5dce2dfb8ebc3e54ac7bb9ca","slug":"karan-johar-throw-welcome-part-for-hollywood-singer-katy-perry-anushka-aishwarya-there","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करण जौहर ने हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी के लिए रखी पार्टी, आलिया-ऐश्वर्या ने साथ खिंचवाई फोटो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करण जौहर ने हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी के लिए रखी पार्टी, आलिया-ऐश्वर्या ने साथ खिंचवाई फोटो
Fri, 15 Nov 2019 12:38 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
katy perry
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण जौहर बॉलीवुड के पार्टी किंग कहे जाते हैं । वो अक्सर अपने घर पर बॉलीवुड सितारों के लिए पार्टी रखते हैं । इस बार करण ने हॉलीवुड की मशहूर सिंगर कैटी पेरी के लिए शानदार पार्टी रखी । कैटी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आयोजित म्यूजिक फेस्टिवल में परफॉर्म करने के लिए भारत आई हैं।
katy perry
- फोटो : social media
ऐसे में करण जौहर ने कैटी के लिए अपने घर पर वेलकम पार्टी रखी । साथ ही यहां बॉलीवुड के कई बड़े सितारों को भी इनवाइट किया । इन सितारों में ऐश्वर्या राय, अनन्या पांडे, सनाया कपूर, मलाइका अरोड़ा, आलिया भट्ट और जैकलीन फर्नांडिस जैसे बड़े सितारे नजर आए ।
katy perry
- फोटो : social media
इन सभी एक्ट्रेस ने कैटी पेरी के साथ फोटो खिंचवाई । पार्टी की इनसाइड तस्वीरें सामने आ चुकी हैं । कुछ वीडियो भी सामने आए हैं । एक वीडियो में कैटी, आलिया और करण से बात कर रही हैं । एक और वीडियो में कैटी, शाहरुख खान की पत्नी गौरी से बात कर रही हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
katy perry
- फोटो : social media
इससे पहले कैटी साल 2010 में भी भारत आ चुकी हैं। उन्होंने राजस्थान में रसेल ब्रांड संग शादी की थी। हालांकि, अब दोनों साथ नहीं हैं। इसके अलावा साल 2012 में कैटी ने चेन्नई में IPL की ओपनिंग सेरेमनी में भी परफॉर्म किया था। कैटी पहली बार मुंबई में 16 नवम्बर को कॉन्सर्ट करेंगी।
Now that's what we call a starry night.... Signature @karanjohar style... @TheDeverakonda chatting with @katyperry @aliaa08
— Vijay Deverakonda Loops (@rowdyloops) November 14, 2019
Boy you're going places 💗💗💗#VijayDevarakonda pic.twitter.com/sSrRd3287X
विज्ञापन
katy perry
- फोटो : social media
मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक कैटी ने भारत आने को लेकर कहा, 'मैं इंडिया लौट कर बहुत खुश हूं। मुंबई में मेरी पहले परफार्मेंस के लिए भी एक्साइटेड हूं।' सिर्फ 22 साल की उम्र में कैटी को उनकी बेहतरीन सिंगिंग के लिए तीन बार ब्रिट अवाॅर्ड्स से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा उन्हें दो बार ग्रैमी अवाॅर्ड से भी समान्नित किया गया है।