हमेशा विवादों में घिरे रहने वाले निर्माता निर्देशक करण जौहर ने एक बार फिर मधुमक्खी के छत्ते में हाथ डाल दिया है।ओशो की निकटतम रही शख्सियतों में से एक आनंद शीला पर वह एक डॉक्यूमेंट्री जल्द ही ओटीटी पर रिलीज करने जा रहे हैं। फिल्म का टीजर देखकर लगता है कि ये फिल्म आनंद शीला की छवि सुधारने की वैसी ही कोशिश है जैसी इससे पहले करण की खासमखास दोस्त एकता कपूर फिल्म ‘अजहर’ में अजहरूद्दीन के लिए कर चुकी हैं।
करण जौहर ने संभाला आनंद शीला के पीआर का जिम्मा, डॉक्यूमेंट्री के जरिए करेंगे नई छवि बनाने की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंद शीला को उसके अनुयायी मां कहकर बुलाते हैं लेकिन अमेरिकी पुलिस के रिकॉर्ड में जो कुछ मौजूद है उनमें इस महिला का चेहरा कुछ अलग ही नजर आता है। कंटेंट के लिहाज से भारत में सबसे ज्यादा विवादित सीरीज ‘सैक्रेड गेम्स’ बनाने वाले ओटीटी नेटफ्लिक्स ने इसी महिला के ऊपर एक डॉक्यूमेंट्री ‘वाइल्ड वाइल्ड कंट्री’ पहले भी बना रखी है। अब ये ओटीटी जैविक युद्ध और हत्या जैसे संगीन मामलों की आरोपी इस महिला को खोजने निकली टीम के जरिए एक नई कहानी सुनाना चाहता है।
आनंद शीला पर ये डॉक्यूमेंट्री करण जौहर ने बनाई है। उनका और नेटफ्लिक्स का कारोबारी गठबंधन एक अलग ही एजेंडे पर है। ‘लस्ट स्टोरीज’ से शुरू हुआ ये सिलसिला जल्द ही उनकी एक फिल्मावली ‘अजीब दास्तान्स’ तक पहुंचने वाला है। गाली गलौज, सेक्स और समलैंगिक रिश्तों वाली इस फिल्मावली के तुरंत बाद करण जौहर की कंपनी ओशो की खासमखास रहीं शीला बर्नस्टील उर्फ आनंदशीला की कहानी सुनाएगी। शीला अपनी इस फिल्म को अपना 40 साल का विकास और अपनी घर वापसी की कहानी बता रही है। वहीं करण जौहर की कंपनी के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर शकुन बत्रा खुद भी इस डॉक्यूमेंट्री को किसी तरह की खोजी फिल्म नहीं मानते।
डॉक्यूमेंट्री ‘सर्चिंग फॉर शीला’ के बारे में शकुन बत्रा कहते हैं, ‘शीला की अलग सी जिंदगी ने मुझमें काफी उत्सुकता जगाई है। उसके भारत आने के बाद से हम छाया की तरह उसके पीछे लगे रहे। 35 साल बाद घर वापस लौटी शीला को फिल्माना किसी खोजी फिल्म जैसा नहीं है।’ शकुन को ये मानने में कोई हिचक नहीं है कि ये फिल्म शीला बर्नस्टील की अपनी छवि को फिर से सुधारने की कोशिश का ही फिल्मांकन है और इसके लिए वह खुद को नेटफ्लिक्स का एहसानमंद भी मानते हैं।
जैसे एकता कपूर ने अश्लील दृश्यों व गाली गलौज वाली सीरीज बनाने के लिए अपनी एक अलग कंपनी आल्ट बालाजी खोल रखी है, वैसे ही करण जौहर ने भी अपनी कंपनी धर्माटिक के बैनर तले ऐसा ही कुछ बनाने का बीड़ा उठा रखा है। करण जौहर ने महीना भर पहले ही धर्माटिक के चार और नए प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। इनमें ‘अजीब दास्तान्स’ के अलावा ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ और माधुरी दीक्षित की डिजिटल डेब्यू सीरीज ‘फाइंडिंग अनामिका’ शामिल है। आनंद शीला की ये डॉक्यूमेंटी भी नेटफ्लिक्स और धर्माटिक के इसी सौदे का हिस्सा है।

कमेंट
कमेंट X