{"_id":"60e305c9b1d2310f142812fe","slug":"karan-johar-will-announce-his-next-film-on-6-july-returning-to-the-director-s-chair-with-a-romantic-drama","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karan Johar: ‘इश्टाइल’ के साथ करण जौहर दी अपनी नई हिंदी फिल्म की सूचना, उठेगा सस्पेंस से पर्दा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Karan Johar: ‘इश्टाइल’ के साथ करण जौहर दी अपनी नई हिंदी फिल्म की सूचना, उठेगा सस्पेंस से पर्दा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 05 Jul 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते महीने की 25 तारीख को 49 साल के हुए करण जौहर ने अपनी अगली फीचर फिल्म की तैयारी पूरी कर ली है। इस फिल्म का एलान करण जौहर मंगलवार को करने जा रहे हैं। फिल्म का एलान करने से पहले सोमवार को करण ने इसका एक टीजर जारी किया। नफासत भरी अंग्रेजी में वह इस वीडियो में बताते हैं कि बीते पांच साल में उन्होंने क्या क्या किया और ये सब करने के बाद भी उनका सपना तो निर्देशन का ही रहा है। वीडियो का वॉयस ओवर करण जौहर ने ही किया है, लोगों को उम्मीद थी कि करण जौहर अपनी अगली फिल्म का एलान जरूर हिंदी में ही करेंगे। ऐसा इसलिए भी क्योंकि भारत सरकार के सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने हिंदी भाषा की फिल्मों की प्रचार सामग्री और कलाकार व तकनीशियन का परिचय फिल्मों में हिंदी में करना अनिवार्य कर दिया है। करण जौहर केंद्र सरकार के काफी करीबी फिल्म निर्माता भी रहे हैं।
Trending Videos
2 of 5
करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बतौर निर्देशक करण जौहर ने बीते कुछ साल में नेटफ्लिक्स की फिल्मावलियों ‘लस्ट स्टोरीज’ और ‘घोस्ट स्टोरीज’ की एक एक कहानी निर्देशित की है। लेकिन फीचर फिल्म आखिरी बार उन्होंने 2016 में ही निर्देशित की थी। फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ नाम की इस फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा के अलावा पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
यश जौहर के साथ करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
करण जौहर ने बतौर निर्देशक अपनी अगली फिल्म शुरू करने से पहले जो वीडियो जारी किया है, उसमें वह अपने पिता की स्थापित फिल्म कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस की बात तो करते ही हैं, साथ ये भी बताते हैं कि उन्होंने इस दौरान डिजिटल एंटरटेनमेंट कंपनी धर्माटिक, टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी और धर्मा 2.0 की भी शुरूआत की है। और, इसके बाद लौट कर करण अपनी फिल्मों पर आ जाते हैं।
4 of 5
करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नई फिल्म का एलान करने से पहले करण जौहर ने अपनी उन फिल्मों की यादें दर्शकों के सामने दोहराई हैं, जिन्हें उन्होंने निर्देशित किया है। फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी फिल्मों की झलकियों के सहारे करण ने अपनी फिल्मों का नॉस्ताल्जिया फिर से जगाने की कोशिश तो की है, लेकिन तस्वीरों के साथ चलता उनका जबरदस्ती के एक्सेंट वाला वॉयस ओवर इस वीडियो का मजा किरकिरा कर देता है।
विज्ञापन
5 of 5
डियर कॉमरेड टीम के साथ करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धर्मा प्रोडक्शंस पिछले पांच साल से लगातार फिल्में बनाता रहा है, हालांकि उसकी कुछ मेगा बजट फिल्में इस दौरान फ्लॉप रहीं और कुछ को सीधे ओटीटी पर रिलीज करना पड़ा। बतौर प्रोड्यूसर भी करण जौहर संकट में रहे हैं। उनकी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ ओवरबजट हो चुकी है। बाकी फिल्मों को लेकर उनकी डील हाल ही में वॉयकॉम 18 से हुई है। इस दौरान उनकी एक महत्वाकांक्षी फिल्म ‘तख्त’ को लेकर भी तमाम परेशानियां आती रहीं। मंगलवार को उनकी जिस फिल्म का एलान होना है, उसमें वह फिल्म ‘गली ब्वॉय’ की जोड़ी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को दोहरा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X