सब्सक्राइब करें

Karan Johar: करण जौहर ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग की पूरी, पोस्ट शेयर कर कही यह बड़ी बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 12 Mar 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
karan johar wraps up rocky aur rani ki prem kahani shoot also shared bts photos of the film
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : Instagram

बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर अपनी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। करण ने हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। शूटिंग पूरी होने के बात उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर एक भावुक नोट लिखा है। सेट की तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने फिल्म को लेकर खुलासा भी किया है। करण ने बताया कि फिल्म की कहानी रियल लाइफ स्टोरी से प्रेरित है।

Trending Videos
karan johar wraps up rocky aur rani ki prem kahani shoot also shared bts photos of the film
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : Instagram

करण ने फिल्म की मेकिंग से लेकर स्टार कास्ट की तस्वीरों को शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि सात साल हो गए है, जब मैंने एक फिल्म का निर्देशन किया था। मैंने एक फिल्म की यात्रा शुरू की थी, जिसे मुझे कई कारणों से बीच में ही रोकना पड़ा और फिर मुझे सबसे अच्छी टीम का आशीर्वाद मिला। एक टीम इतनी प्यार से भरी हुई थी कि उन्हें अलविदा कहना आसान नहीं था। इतने शानदार कलाकारों के साथ काम करके मैं धन्य हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
karan johar wraps up rocky aur rani ki prem kahani shoot also shared bts photos of the film
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : Instagram

उन्होंने आगे लिखा कि इस टीम ने मुझे हर वक्त सपोर्ट किया है। हम 28 जुलाई को आप सभी के साथ अपने प्यार, परिवार, मौज-मस्ती और आनंद को साझा करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते हैं। आपसे फिल्म में मिलते हैं।करण के इस पोस्ट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, एक्ट्रेस जान्हवी कपूर,  शिल्पा शेट्टी, अनिल कपूर और जोया अख्तर जैसे सेलेब्स उनकी इस पोस्ट पर फिल्म को लेकर उनकी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

karan johar wraps up rocky aur rani ki prem kahani shoot also shared bts photos of the film
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : Instagram

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से बॉलीवुड में सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान के करियर की शुरुआत हुई। फिल्म में उन्होंने करण को असिस्ट किया है। बता दें कि फरवरी में फिल्म की रिलीज़ को तीन महीने के लिए टाल दिया गया था और अब यह 28 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
karan johar wraps up rocky aur rani ki prem kahani shoot also shared bts photos of the film
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : Instagram

इस फिल्म में एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणवीर सिंह 'गली बॉय' के बाद एक बार फिर स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। 

यह भी पढ़ें- Akshay-Mouni: अक्षय कुमार ने लाइव परफॉर्मेंस के दौरान मौनी को हवा में उठाया, लोग देखकर रह गए दंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed