रणबीर कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है। लोगों को यह फिल्म पसंद आ रही है, जिसकी वजह से इसके कलेक्शन में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। होली के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक संतोषजनक बिजनेस किया है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है।
TJMM Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही तू झूठी मैं मक्कार, पांचवें दिन कर डाली इतनी कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्देशक लव रंजन की इस रोमांटिक-कॉमेडी को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इससे पहले वह सोनू के टीटू की स्वीटी, प्यार का पंचनामा और दे दे प्यार दे जैसी शानदार रॉम-कॉम फिल्में बना चुके हैं। बता दें कि ओपनिंग डे पर तू झूठी मैं मक्कार ने 15.73 करोड़ का बिजनेस किया था।
Shanaya Kapoor: लैक्मे फैशन वीक में अपने रैंप वॉक को लेकर ट्रोल हुईं शनाया कपूर, लोग बोले-प्लास्टिक की गुड़िया
फिल्म को होली की छुट्टी का फायदा मिला था। हालांकि, इसके अगले दिन वर्किंग डे की वजह से फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई थी। आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन 10.34 करोड़ रुपये बटोरे थे। वहीं, शुक्रवार को फिल्म ने 10.52 करोड़ और शनिवार को 16.57 करोड़ का बिजनेस किया था।
Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने ट्वीट कर लिबरल और GenZ को कहा आलसी फैंस बोले- क्या बहादुरी है
अब फिल्म के पांचवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म की कमाई ने रविवार को एक बार फिर उछाल दर्ज करते हुए 17.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल बिजनेस अब 70.66 करोड़ हो गया है। आंकड़ों को देखते हुए माना जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
Nagma: अभिनेत्री नगमा संग हुई साइबर ठगी के बाद एक्शन में पुलिस, अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज
गौरतलब है कि इस फिल्म में रणबीर और श्रद्धा कपूर ने पहली बार साथ काम किया है। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। दोनों के अलावा फिल्म में अनुभव बस्सी और डिंपल कपाड़िया ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। इस फिल्म से मशहूर निर्देशक और जान्हवी कपूर के पिता बोनी कपूूर ने भी एक्टिंग डेब्यू किया है।
Oscar 2023: ऑस्कर से पहले अपने आउटफिट को लेकर छाईं जैकलीन, इस कैटेगरी में नॉमिनेट हुई है अभिनेत्री की फिल्म