मनोरंजन जगत की दुनिया में हमेशा ही कुछ न कुछ हलचल होती ही रहती है। सामान्यतः तो सितारे अपनी प्रोफेशनल लाइफ और ग्लैमर को लेकर सुर्खियों में रहते हैं लेकिन कई बार अपनी निजी जिंदगी में भी कई वजहों से सितारे अचानक चर्चा और विवादों में आ जाते हैं। बॉलीवुड के कई स्टार्स का तो जेल से नाता रहा ही है, टीवी स्टार्स भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। छोटे पर्दे के कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्हें अलग-अलग वजहों से जेल का मुंह देखना पड़ा है।
TV Celebs: जेल का मुंह देख चुके हैं ये टीवी सितारे, एक पर तो लगा था दुष्कर्म का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया
कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष वैसे तो हमेशा बस लोगों को हंसाते ही नजर आते हैं लेकिन दोनों ने उस समय हैरान कर दिया था जब ड्रग केस में उनका नाम आया था। इस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कपल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भी भेजा था। बाद में दोनों के सिक्योरिटी जमा करने के बाद जमानत मिल गई थी। रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई थी कि उस समय एनसीबी के छापे में भारती और हर्ष के घर से ड्रग मिला था। हाल ही में इस मामले में एनसीबी की तरफ से अदालत में चार्जशीट भी दाखिल की गई है।
मुनमुन दत्ता
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठा लाल की क्रश बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता को भी गिरफ्तार किया गया था, हालांकि कुछ घंटो की पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। अभिनेत्री पर आरोप था कि उन्होंने एक विशेष समाज और जाति के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
अल्का कौशल
टीवी से लेकर बॉलीवुड सितारों के साथ तक काम कर चुकी अल्का कौशल भी उस लिस्ट में शामिल होती हैं, जिसके मुताबिक कई सितारे जेल जा चुके हैं। अभिनेत्री पर एक व्यक्ति ने यह आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया था कि उन्होंने सीरियल बनाने के लिए 50 लाख रुपये उधार लिए थे, और जब उधार की रकम वापस देने के लिए उन्होंने चेक दिए तो वह बाउंस हो गए थे। इसके बाद अभिनेत्री और उनकी मां को दो साल सजा सुनाई गई थी।
श्रुति उल्फत
छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री श्रुति उल्फत बड़े पर्दे पर भी नजर आ चुकी हैं। कम ही लोगों को पता होगा कि अभिनेत्री श्रुति उल्फत भी जेल जा चुकी हैं। साल 2017 में एक वायरल वीडियो में ऋुती हाथ में कोबरा पकड़े हुए नजर आईं थीं, जिसके बाद उनके ऊपर वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसकी वजह से अभिनेत्री को सात दिनों तक जेल में भी रहना पड़ा था।