{"_id":"63640978dbcd690edb3b6be0","slug":"ritwik-ghatak-birth-anniversary-know-more-about-facts-best-film-director-actor-life-career-in-cinema","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ritwik Ghatak: बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे ऋत्विक घटक, बेहतरीन निर्देशन से दमदार एक्टिंग और लेखन में भी थे माहिर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ritwik Ghatak: बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे ऋत्विक घटक, बेहतरीन निर्देशन से दमदार एक्टिंग और लेखन में भी थे माहिर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 04 Nov 2022 07:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋत्विक घटक
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिनेमाई दुनिया में बहुत से ऐसे दिग्गज हुए हैं, जिन्होंने अपने काम से एक अमिट छाप छोड़ी है। इन्हीं में से एक बांग्ला के फिल्मकार ऋत्विक घटक का नाम भी जरूर लिया जाता है। रुपहले पर्दे पर अपनी कहानियों से संवेदनाओं को अमर जीवन देने वाले ऋत्विक घटक की 4 नवंबर को बर्थ एनिवर्सरी होती है। जानते हैं सिनेमा के इस दिग्गज की जिंदगी से जुड़ीं कुछ खास बातें।
2 of 5
ऋत्विक घटक
- फोटो : social media
ऋत्विक घटक एक बेहतरीन निर्माता निर्देशक तो थे ही इसके साथ ही वह मंझे हुए कलाकार और पटकथा लेखन में भी माहिर थे। अपनी फिल्मों से समाज की तल्ख सच्चाई को बयां करने वाले ऋत्विक घटक का जन्म 4 नवंबर साल 1925 में अविभाविजत भारत के ढाका में हुआ था। उन्होंने सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत 1957 में ऋषिकेश मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'मुसाफिर' से की थी। इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी उन्हीं के द्वारा लिखी गई थी। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था और यह ऋत्विक घटक के करियर में टर्निंग पॉइंट साबित होने के साथ ऐसी फिल्म भी बनी जिसकी सफलता ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
3 of 5
ऋत्विक घटक
- फोटो : social media
ऋत्विक घटक ने खुद को एक निर्देशक के रूप में तो साबित किया ही था, लेखनी में भी वह हिट थे। साल 1948 में ऋत्विक घटक ने अपना पहला नाटक 'द डार्क लेक' लिखा था और साल 1951 में वह इंडिय पीपल्स थिएटर एसोसिएशन से जुड़ गए। इस दौरान ऋत्विक घटक ने लेखन के साथ निर्देशन की भी कमान संभाली और अभिनय भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऋत्विक घटक
- फोटो : social media
निर्देशक अभिनेता ऋत्विक घटक ने ने पुणे के फिल्म एंड टेलिवीजन इंस्ट्यूज ऑफ इंडिया में एक अध्यापक के तौर पर बच्चों को पढ़ाया भी था और इस दौरान 35 मिनट की एक लघु फिल्म बनाई। इसे संयोग कहें कि जाने-माने कॉमेडियन असरानी और मशहूर निर्देशक सुभाष घई ने भी इस फिल्म में अभिनय किया था।
विज्ञापन
5 of 5
ऋत्विक घटक
- फोटो : social media
ऋत्विक घटक ने भारतीय सिनेमा को बेहतरीन फिल्में दी थीं। उनकी प्रसिद्ध फिल्मों में 'मेघे ढाका तारा'(1960), कोमल गंधार ई फ्लैट (1961), और 'सुवर्णरिखा' (1962) मुख्य थीं। 6 फरवरी 1976 को सिनेमा के इस बहुमूल्य रत्न ने दुनिया को अलविदा कह दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।