{"_id":"5da031c38ebc3e93a8447292","slug":"karan-singh-grover-says-i-have-faced-depression-then-bipasha-support","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डिप्रेशन के शिकार हो चुके इस अभिनेता ने बयां किया दर्द, बोले- 'पैसे कमाने की कोशिश में...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डिप्रेशन के शिकार हो चुके इस अभिनेता ने बयां किया दर्द, बोले- 'पैसे कमाने की कोशिश में...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 11 Oct 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
karan singh grover
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी अभिनेता करण सिंह ग्रोवर एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी की 2' से चर्चा में रहे। इस शो से करण ने 6 साल बाद टीवी पर कमबैक किया है। वो टीवी के महंगे अभिनेताओं में से एक हैं। हालांकि उनकी जिंदगी में एक दौर ऐसा भी था जब वो डिप्रेशन के दौर से गुजरे थे।
2 of 5
Karan Singh Grover and Bipasha
- फोटो : instagram
एक इवेंट में पहुंचे करण ने बताया कि 'मैं मेंटल स्वास्थ्य के बारे में बात करना चाहता हूं क्योंकि मैं खुद भी उस दौर से गुजरा हूं। डिप्रेशन कई वजहों से हो सकती है जरूरी है उसे पहचानने की। यह एक कठिन यात्रा रही है। हालांकि मेरे करीबियों ने मुझे बहुत मदद की और उनका समर्थन भी मिला है। बिपाशा उस दौरान लगातार मेरे साथ खड़ी रहीं। यह एक ऐसी चीज होती है जिस पर हमें बात करने की जरूरत है।'
3 of 5
Karan Singh Grover
- फोटो : file photo
करण ने आगे कहा कि 'यह कुछ ऐसा है जिसे हमें स्वीकार करने की जरूरत है। हम सभी किसी न किसी स्तर पर इससे गुजरते हैं, चीजों में भाग लेते हैं, पैसा बनाने की कोशिश करते हैं। तभी तनाव की वजह से हमारे दिमाग पर बहुत अधिक दबाव बनता है। ये जिंदगी नहीं है। जिंदगी इससे कहीं ज्यादा है।'
'कसौटी जिंदगी की 2' में मिस्टर बजाज बने करण सिंह ग्रोवर का लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर मीम्स बनने लगे। करण सिंह ग्रोवर के मीम्स को देख बिपाशा बसु भी खुद को रोक नहीं पाईं। बिपाशा ने भी खास अंदाज में पति करण सिंह ग्रोवर की सोशल मीडिया पर खिंचाई की थी।
विज्ञापन
5 of 5
Karan Singh Grover
- फोटो : social media
बता दें, करण सिंह ग्रोवर ने साल 2004 में 'कितनी मस्त है जिंदगी' सीरियल से डेब्यू किया था। इसके बाद 'प्रिंसेज डॉली और उसका मैजिक बैग', 'कसौटी जिंदगी की', 'सोलह श्रृंगार', 'परिवार', 'दिल मिल गए', 'तेरी मेरी लव स्टोरीज', 'दिल दोस्ती डांस' और 'कुबूल है' शामिल है। टीवी सीरियल के अलावा करण रियलिटी शोज में भी नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।