सब्सक्राइब करें

तैमूर को लेकर करीना का खुलासा: किताब में डिलीवरी के आखिरी पलों का किया जिक्र, लिखा- बहुत चिंतित थे सैफ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 13 Aug 2021 11:36 AM IST
विज्ञापन
Kareena details harrowing pregnancy Taimur was big baby, cord was around neck
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इनदिनों अपनी नई किताब और दूसरे बच्चे के नाम को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। उन्होंने अपनी किताब में दोनों बच्चों के जन्म के वक्त हुई परेशानी का विस्तार से जिक्र किया है। करीना ने बताया है कि जहां तैमूर के जन्म के वक्त वह उसे स्तनपान नहीं करा पा रही थीं, वही जहांगीर के जन्म के वक्त आसानी से स्तनपान करा रही थी, जो कि उनके लिए एक उपलब्धि की तरह था। करीना ने खुलासा किया है कि तैमूर जन्म के वक्त बड़ा था और उसकी गर्भनाल भी बड़ी थी। उन्होंने अपनी किताब में तैमूर के जन्म के आखिरी पलों का विस्तार से वर्णन किया है और बताया है कि कैसे सैफ परेशान थे और डॉक्टर करीना को तैमूर की डिलीवरी के बारे में बता रहे थे।



करीना और सैफ का दूसरा बेटा जहांगीर इसी साल फरवरी में पैदा हुआ है। जबकि, तैमूर को चार साल हो गए हैं।

Trending Videos
Kareena details harrowing pregnancy Taimur was big baby, cord was around neck
करीना कपूर, जेह और तैमूर - फोटो : सोशल मीडिया

करीना ने अपनी किताब 'करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबल' में लिखा है कि तैमूर की डिलीवरी से पहले सैफ अली खान बहुत चिंतित थे। करीना भी चाहती थीं कि तैमूर की डिलीवरी सामान्य तरह से हो, लेकिन ऐसी परिस्थिति थी कि डॉक्टरों ने सिजेरियन जन्म का सुझाव दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena details harrowing pregnancy Taimur was big baby, cord was around neck
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

करीना ने लिखा है कि तैमूर की डिलीवरी से पहले मेरा आखिरी स्कैन था और बच्चे के जन्म में एक हफ्ता बचा था। पता चला कि तैमूर बड़ा बच्चा है और उसकी गर्भनाल गले में है। ऐसे वक्त में मैं अपने बच्चे को लेकर बहुत डरी हुई थी और सामान्य प्रसव चाहती थी।

Kareena details harrowing pregnancy Taimur was big baby, cord was around neck
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

करीना ने आगे लिखा कि मेरे डॉक्टर ने मुझे बताया और समझाया कि प्रसव के दौरान बच्चे को गर्भ से बाहर निकालने के लिए पुश करना होगा, क्योंकि उसकी गर्भनाल अनिश्चित थी। उन्होंने कहा कि तब सैफ, मैंने और डॉक्टर फिरोज ने संयुक्त निर्णय लिया। इस तरह 48 घंटे के बाद सिजेरियन ऑपरेशन के जरिए तैमूर मेरी गोद में था।

उन्होंने लिखा मुझे याद है कि मेरे एनेस्थेसियोलॉजिस्ट के सुकून भरे शब्दों को सुनकर नर्स द्वारा मुझे शांत किया जा रहा था। उसके बाद सबकुछ धुंधला गया था।

विज्ञापन
Kareena details harrowing pregnancy Taimur was big baby, cord was around neck
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

करीना ने अपनी किताब में यह भी लिखा है कि तैमूर के जन्म से पहले उन्होंने 14 दिन तक दूध नहीं पिया था, जिसके कारण वह उसे स्तनपान नहीं करा पा रही थी। उन्होंने लिखा, मेरी मां और नर्स तैमूर के पैदाइश के वक्त मेरे पास मंडरा रहे होते थे और सोच रहे होते थे कि मैं तैमूर को स्तनपान क्यों नहीं करा पा रही।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed