{"_id":"6115f8638ebc3e7515569227","slug":"sridevi-birth-anniversary-sridevi-tied-rakhi-to-boney-kapoor-to-prove-her-love-for-mithun-chakraborty","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनसुने किस्से: मिथुन के प्यार में श्रीदेवी ने बांधी थी बोनी कपूर को राखी, बाद में उन्हीं से कर ली शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनसुने किस्से: मिथुन के प्यार में श्रीदेवी ने बांधी थी बोनी कपूर को राखी, बाद में उन्हीं से कर ली शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
श्रीदेवी, मिथुन, बोनी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
80 का दशक हिंदी फिल्मों में हीरोइनों के लिहाज से श्रीदेवी का दशक कहा गया। जीतेंद्र और श्रीदेवी ने मिलकर एक के बाद सुपरहिट जैसे हिम्मतवाला, तोहफा, जस्टिस चौधरी और मवाली जैसी फिल्में दीं। श्रीदेवी की जोड़ी अनिल कपूर के साथ भी खूब जमी। श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में हुआ था। श्रीदेवी का असली नाम श्री अम्मा यंगेर अय्यपन था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत महज चार साल की उम्र में एक तमिल फिल्म कंधन करुणई से कर दी थी। बतौर लीड अभिनेत्री श्रीदेवी की पहली फिल्म सोलवां सावन थी।
बोनी कपूर से शादी
शादीशुदा बोनी कपूर से शादी करने से पहले श्रीदेवी मिथुन चक्रवर्ती से प्यार करती थीं। श्रीदेवी से मिथुन का अफेयर 1984 में फिल्म 'जाग उठा इंसान' के सेट पर शुरू हुआ। उस वक्त मिथुन योगिता बाली से शादी कर चुके थे। और फिर एक समय ऐसा आया था, जब मिथुन चक्रवर्ती को खुश करने के लिए श्रीदेवी ने बोनी कपूर को राखी बांधी थी।
Trending Videos
2 of 7
मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी
- फोटो : सोशल मीडिया
उस दौरान ये भी कहा गया कि1985 में श्रीदेवी ने मिथुन से गुपचुप शादी की थी और 1988 में वे अलग हो गए। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है कोई नहीं जानता लेकिन बोनी कपूर को राखी बांधने वाली बात बोनी की पहली पत्नी मोना शौरी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
Savvy मैगजीन को दिए इंटरव्यू में मोना ने कहा था कि मिथुन को अपने प्यार का यकीन दिलाने के लिए श्रीदेवी ने उनके एक्स-हसबैंड बोनी कपूर की कलाई पर राखी बांधी थी। और यकीन दिलाया था कि उनके और बोनी के बीच कुछ भी नहीं चल रहा।
4 of 7
श्रीदेवी और मिथुन
- फोटो : फाइल
उस दौरान श्रीदेवी बोनी कपूर की फिल्मों में काम करती थीं लेकिन बोनी तो उन्हें सचमुच दिल दे बैठे थे। वे श्रीदेवी के करीब रहने का बहाना ढूढते थे। इतना ही नहीं श्रीदेवी की मां के भी वो बेहद करीब थे। इसी बात को लेकर मिथुन और श्रीदेवी के बीच बहस हुई थी। कहा तो ये भी जाता है कि योगिता ने श्रीदेवी और मिथुन की शादी की खबर सुनकर आत्महत्या तक की कोशिश की थी, जिसके बाद मिथुन ने श्रीदेवी से शादी तोड़ ली।
विज्ञापन
5 of 7
बोनी कपूर, मोना और श्रीदेवी
- फोटो : सोशल मीडिया
बाद में श्रीदेवी ने बोनी कपूर से शादी कर ली। बोनी कपूर भी पहले शादीशुदा थे लेकिन उन्होंने अपनी पहली पत्नी मोना शौरी को तलाक दे दिया और दोबारा घर बसा लिया। 1996 में श्रीदेवी ने बोनी से शादी की और फिर उन्होंने दो बच्चों को जन्म दिया। बोनी की पहली पत्नी से अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।