{"_id":"611544748ebc3ef41923c3b0","slug":"yogita-bali-birthday-millions-of-people-were-fan-of-this-actress-today-she-is-wife-of-this-famous-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yogita Bali Birthday: एक समय इस अदाकारा के लाखों लोग थे दीवाने, आज हैं इस मशहूर एक्टर की पत्नी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Yogita Bali Birthday: एक समय इस अदाकारा के लाखों लोग थे दीवाने, आज हैं इस मशहूर एक्टर की पत्नी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 13 Aug 2021 09:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
योगिता बाली
- फोटो : Social media
Link Copied
योगिता बाली का जन्म 13 अगस्त 1952 को हुआ था। इस मशहूर अदाकारा का शुरुआती जीवन काफी संघर्ष भरा रहा। अपने शुरुआती दौर में इन्हें अच्छी फिल्में नहीं मिल रही थी। इनके जीवन का पहला बड़ा बदलाव साल 1971 में आया जब इन्हें फिल्म परवाना में अमिताभ बच्चन के साथ लीड रोल में काम करने का मौका मिला। इनकी सुंदरता और खूबसूरत अदाओं ने उस दौरान लाखों लोगों को इनका दीवाना बना दिया। इस कारण योगिता कई डायरेक्टर्स की पहली पसंद बनने लगी थीं। 1973 में आई उनकी फिल्म याउवान ने उस दौरान खूब लोकप्रियता हासिल की। योगिता को अब कई फिल्में मिलनेे लगी थीं। साल 1973 में योगिता बाली ने करीब 7 फिल्में की। लोगों के बीच योगिता बाली का क्रेज सिर चढ़ कर बोल रहा था। 1970 से 80 के दशक के बीच ये अदाकारा खूब मशहूर हुई। उस समय योगिता ने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया।
Trending Videos
2 of 5
योगिता बाली
- फोटो : Social media
उस दौरान योगिता शत्रुघ्न सिन्हा, देवानंद, संजीव कुमार जैसे कई मशहूर एक्टर्स के साथ लीड रोल में दिखीं। किशोर कुमार की एंट्री ने उनके जीवन को पूरी तरह से बदल दिया। 1970 से 80 के दशक के बीच उन्होंने किशोर कुमार के साथ भी कई फिल्मों में काम किया। काम करते-करते दोनों के बीच प्यार हो गया और दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
योगिता बाली
- फोटो : Social media
किशोर कुमार और एक्ट्रेस योगिता बाली की शादी उस दौरान खूब सुर्खियों में रही। योगिता बाली उस समय अपने करियर की बुलंदियों पर थीं। उन्हें वो सब मिल रहा था, जिनकी शायद ही उन्होंने कभी कल्पना भी की हो।
4 of 5
योगिता बाली
- फोटो : Social media
दो साल तक सब कुछ ठीक चलता रहा फिर अचानक दोनों के बीच मनमुटाव जन्म लेने लगा। अंत में दोनों को एक दूसरे से अलग होना पड़ा। हालांकि इन सब के बीच किशोर कुमार ने एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए कहा था कि योगिता बाली के साथ उनकी शादी सिर्फ एक मजाक था। योगिता अपनी मां को लेकर काफी पजेसिव थीं शादी के लिए उन्होंने कभी गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन
5 of 5
योगिता बाली
- फोटो : Social media
किशोर कुमार से अलग होने के बाद योगिता बाली को जरा भी दुख नहीं हुआ। तलाक लेने के एक साल बाद उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती के साथ शादी की। कई लोगों का यह भी कहना है कि मिथुन चक्रवर्ती के साथ शादी करने के लिए उन्होंने किशोर कुमार को तलाक दिया था। हालांकि शादी करने के बाद भी उन्होंने फिल्मों में काम करना जारी रखा। साल 1989 के बाद वे पूरी तरह फिल्मों से दूर हो गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।