{"_id":"5bb0cad7867a557ed33fd44f","slug":"kareena-kapoor-admitted-to-having-a-crush-on-rahul-gandhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राज कपूर की बेटी को बहू बनाना चाहती थीं इंदिरा गांधी, कभी करीना भी थी राहुल गांधी की दीवानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राज कपूर की बेटी को बहू बनाना चाहती थीं इंदिरा गांधी, कभी करीना भी थी राहुल गांधी की दीवानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड स्टार्स और नेताओं का आपस में पुराना रिश्ता रहा है। गांधी परिवार भी इससे अछूता नहीं रहा है। गांधी-नेहरू परिवार की फिल्मी दुनिया के दिग्गज कपूर परिवार से बेहद अच्छे ताल्लुकात थे। इस बात का खुलासा हुआ है पत्रकार रशीद किदवई की किताब ‘नेता अभिनेता: बॉलीवुड स्टार पॉवर इन इंडियन पॉलिटिक्स’ में। रशीद किदवई ने देश के मशहूर गांधी परिवार और बॉलीवुड के प्रसिद्ध कपूर खानदान के बारे में कई रोचक किस्सों को बयां किया है।
2 of 5
इंदिरा गांधी
- फोटो : social media
रशीद किदवई अपनी किताब में कहते हैं, इंदिरा गांधी चाहती थीं किकपूर खानदार और गांधी खानदान के बीच का रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़े। इसलिए उन्होंने अपने बड़े बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शादी राज कपूर की बड़ी बेटी ऋतु से कराने का मन बना लिया था लेकिन इंदिरा गांधी की यह ख्वाहिश पूरी नहीं हो पाई।
3 of 5
sonia rajiv gandhi
राजीव गांधी जब पढ़ाई के लिए ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी गए तो वहां उनकी मुलाकात सोनिया गांधी से हुई। दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई और साल 1968 में उन्होंने शादी कर ली। इतना ही नहीं रशीद ने अपनी किताब में यह भी बताया है कि राज कपूर की पोती करीना कपूर ने 2002 में राहुल गांधी को अपनी पसंद बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kareena kapoor
राहुल भी करीना की फिल्में ‘फर्स्ट डे फर्स्ट शो' देखने में दिलचस्पी रखते थे। एक टीवी शो में करीना से जब इस पर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था, मैं राहुल गांधी को डेट करना चाहती हूं। मुझे उन्हें जानने-समझने में कोई दिक्कत नहीं है। मैंने उनकी तस्वीरें देखी हैं...और सोचा है कि उन्हें जानना-समझना कैसा रहेगा। मैं फिल्मी खानदान से आती हूं। वह राजनीतिक खानदान से हैं। तो शायद हमारे बीच दिलचस्प बातचीत हो।’
विज्ञापन
5 of 5
Kareena Kapoor Khan
हालांकि बाद में करीना अपने इस बयान से पलट गई थीं। साल 2009 में करीना के ये कहते हुए कन्नी काट ली थी कि वो बहुत पुरानी बात है। मैंने ऐसा इसलिए कहा था क्योंकि हम दोनों के सरनेम मशहूर हैं। मैं किसी दिन उनकी मेजबानी करना चाहूंगी। उन्हें प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहूंगी, लेकिन निश्चित तौर पर मैं उन्हें ‘डेट’ नहीं करना चाहती। वरिष्ठ पत्रकार रशीद किदवई ने अपनी किताब ‘नेता अभिनेता: बॉलीवुड स्टार पॉवर इन इंडियन पॉलिटिक्स’ में और भी कई दिलचस्प बातों का जिक्र किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।