फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेरिका में अश्वेत व्यक्ति की मौत पर पोस्ट कर ट्रोल हुईं करीना कपूर खान, ट्रोलर्स बोले- 'गोरेपन का विज्ञापन क्यों करती हो?'

Wed, 03 Jun 2020 08:42 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 03 Jun 2020 08:42 AM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor and Disha Patani Post For George Floyd Death Gets Trolled For Their Ads
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

अमेरिका में अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद से मामला गरमा गया है। अमेरिका के मिनियापोलिस के अलावा फ्लोरिडा, जैक्सनविल, लॉस एंजेलिस, पीटसबर्ग, न्यूयॉर्क समेत कई जगहों पर प्रदर्शनकारी धरना दे रहे हैं। दुकानों में लूटपाट हो रही है और अश्वेत लोगों के समर्थन में कैंपेन शुरू हो गए हैं। इस प्रदर्शन का बड़े स्तर पर हॉलीवुड सेलेब्स का समर्थन भी मिल रहा है। वहीं करीना ने भी इससे जुड़ा एक सोशल मीडिया पोस्ट किया है।

Kareena Kapoor and Disha Patani Post For George Floyd Death Gets Trolled For Their Ads
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर खान ने भी जॉर्ज फ्लॉयड की मौत पर पोस्ट किया है। करीना ने लिखा, सभी रंग खूबसूरत हैं। एक अन्य पोस्ट में करीना कपूर खान ने टाइम मैगजीन का एक पुराना एडिटेड कवर शेयर कर फ्लॉयड के लिए इंसाफ की मांग की। हालांकि करीना का इंसाफ मांगना कुछ यूजर्स को नहीं भाया और उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

We may born with different colours but we all want the same thing, freedom and respect. Please stay strong, I believe that this will end soon. We love you and please stay safe ❤️. #blackouttuesday

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on

Kareena Kapoor and Disha Patani Post For George Floyd Death Gets Trolled For Their Ads
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने लिखा- भारत में स्थिति और भी खतरनाक है क्योंकि बहुत सारे प्रसिद्ध सेलेब्स निष्पक्ष त्वचा उत्पादों को बढ़ावा देते हैं। जो कि नस्लीय भेदभाव को दर्शाता है। कृपया उनके पास पहुंचें और उन्हें शिक्षित करें और ऐसे विज्ञापनों को बढ़ावा देना बंद करें। अपनी त्वचा के रंग में खुश रहें। एक अन्य यूजर ने लिखा- फिर गोरेपन का विज्ञापन क्यों किया था? 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor and Disha Patani Post For George Floyd Death Gets Trolled For Their Ads
प्रियंका चोपड़ा, दिशा पाटनी - फोटो : Social Media

दिशा पाटनी ने भी एक पोस्ट में लिखा- सभी रंग खूबसूरत हैं। करीना की तरह उन्हें भी ट्रोल किया है। प्रियंका के सोशल मीडिया पोस्ट पर लोगों ने कहा कि वह अपने देश में होने वाले ऐसे मामलों पर नहीं बोलतीं लेकिन अमेरिका में एक्टिविस्ट बन जाती हैं।
 

विज्ञापन
Kareena Kapoor and Disha Patani Post For George Floyd Death Gets Trolled For Their Ads
जॉर्ज फ्लॉइड - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें फ्लॉयड की दर्दनाक मौत के बाद से फिर देश में नस्लीय तौर पर पुलिस की क्रूरता पर सवाल उठ रहे हैं। तमाम हॉलीवुड स्टार्स जैसे बियॉन्से, कार्डी बी, टेलर स्विफ्ट, जॉन बोयेगा, जॉन चीडो, स्टीव कोरैल, निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा, रिहाना, बेला हदीद और जैनेल मौने जैसे सेलिब्रिटीज भी प्रोटेस्ट में शामिल हुए लोगों को मदद के लिए आगे आ चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed