बॉलीवुड की बेबी डॉल न सिर्फ अपने बिंदास अंदाज के लिए बल्कि अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी पहचानी जाती हैं। उन्हें अक्सर चैरिटी करते हुए भी देखा जाता है। सनी इन दिनों अपनी पूरी फैमिली के साथ अपने लॉस एंजिल्स (LA) वाले घर में रह रही हैं। जहां से वह तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
कोरोना काल में पार्क पहुंचीं सनी लियोनी, परिवार संग लॉस एंजिल्स वाले घर में बिता रहीं क्वालिटी टाइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में सनी लॉस एंजिल्स के एक वाइल्ड लाइफ पार्क में पहुंचीं। सनी ने यहां की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं। इस दौरान उनके साथ उनके पति डेनियल भी नजर आए। इन तस्वीरों में वह जिराफ को ताजी सब्जियां खिलाती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने मास्क भी पहन रखा है।
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on
इस वीडियो को साझा करते हुए सनी ने लिखा है, 'अच्छा महसूस कर रही हूं कि हम संकट के बीच इस वाइल्ड लाइफ लर्निंग सेंटर की मदद कर सकते हैं। इन जानवरों के लिए वे कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उनका ख्याल रख रहे हैं। इसके साथ ही जितना संभव हो, वे ज्यादा से ज्यादा को वाइल्ड में वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं।'
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on
सनी के पति डेनियल वेबर ने भी एक वीडियो साझा किया। जिनमें वह अपनी बेटी के साथ दिख रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'वाइल्ड लाइफ पार्क में अमेजिंग एक्सपीरियंस और जानवरों को वाइल्ड में लाने में मदद। उनके पास बेहतरीन ज्ञान है और उसके लिए बेहद सम्मान है।'
A post shared by Daniel "Dirrty" Weber (@dirrty99) on
बता दें कोरोना महामारी के चलते सनी लियोनी परिवार सहित अमेरिका चली गई हैं। सनी इन दिनों अपने इसी घर में रह रही हैं। सनी ने इस दौरान कहा था कि मुझे और डेनियल को यह मौका मिला कि हम अपने बच्चों को वहां ले जाएं, जहां हमें लगता है कि वे कोरोना से सबसे ज्यादा सुरक्षित रहेंगे।
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on