फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मीरा चोपड़ा को दुष्कर्म की धमकी और कांग्रेस पर परेश रावल का तंज, पांच बड़ी खबरें

Wed, 03 Jun 2020 06:43 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 03 Jun 2020 06:43 AM IST
विज्ञापन
Meera Chopra Received Rape Threats and Paresh Rawal Reply To Mp Congress Tweet entertainment news
मीरा चोपड़ा और परेश रावल - फोटो : Social Media

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा पर साउथ स्टार जूनियर एनटीआर का फैन न होना भारी पड़ा गया। ट्विटर पर अभिनेता के फैंस ने इस बात के लिए उन्हें भद्दी भद्दी गालियां दीं। तंग आकर मीरा ने ऐसे लोगों की शिकायत साइबर पुलिस से कर दी।



प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा को दुष्कर्म की धमकी, जूनियर एनटीआर के फैंस ने वेश्या और पोर्न स्टार भी कहा

Meera Chopra Received Rape Threats and Paresh Rawal Reply To Mp Congress Tweet entertainment news
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी और फिल्मों की जानी-मानी निर्माता एकता कपूर के कुछ महीने पहले रिलीज हुए शो 'एक्सएक्सएक्स- अनसेंसर्ड 2' को लेकर हुई शिकायतों में अब थोड़ी राहत मिलती नजर आ रही है। हाल ही में खबर आई कि तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भी एक सामाजिक कार्यकर्ता ने एकता कपूर के उस एपिसोड में दिखाए सीन के लिए एफआईआर दर्ज की है। हालांकि हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने उस शिकायत को आधारहीन करार देते हुए खारिज कर दिया है।

एकता कपूर के शो पर हुई एफआईआर को पुलिस ने किया खारिज, शिकायत को बताया बेबुनियाद

 

Meera Chopra Received Rape Threats and Paresh Rawal Reply To Mp Congress Tweet entertainment news
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन - फोटो : Social Media

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे बेमिसाल जोड़ियों में से एक मानी जाती है। 3 जून 1973 को दोनों शादी के बंधन में बध गए थे। आज उनकी शादी की 47वीं सालगिरह है। इस मौके पर अमिताभ ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की कुछ तस्वीरें साझा की हैं और साथ ही बताया कि उनकी शादी कैसे हुई।

पिता की वजह से अमिताभ बच्चन ने की थी जया से शादी, 47 साल बाद बताया किस्सा

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meera Chopra Received Rape Threats and Paresh Rawal Reply To Mp Congress Tweet entertainment news
श्रद्धा कपूर और अथिया शेट्टी - फोटो : Social Media

इस दुनिया में आकर हमें यही लगता है कि यहां जो भी कुछ है वो बस हमारा है। ये पेड़, पहाड़, नदी, हवा, जानवर सब कुछ हमारा है। हम जैसे चाहें इसका इस्तेमाल कर सकते हैं और जब चाहें उसे नष्ट कर देते हैं। सर्व शक्तिमान मानव बनने की राह में हम सब कुचलते जा रहे हैं। केरल में इंसानों ने अपनी यही ताकत दिखाकर एक गर्भवती हथिनी को खाने में पटाखे रखकर खिला दिए। उसके मुंह के अंदर वो फट गए। तड़प-तड़पकर उसने अपनी जान दे दी। 

गर्भवती हथिनी के मुंह में पटाखे फोड़कर ले ली जान, श्रद्धा कपूर और अथिया शेट्टी ने जताई नाराजगी


 

विज्ञापन
Meera Chopra Received Rape Threats and Paresh Rawal Reply To Mp Congress Tweet entertainment news
परेश रावल - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के लाजवाब अभिनेता परेश रावल ने फिल्मों में जो भी किरदार निभाया, उसे देखकर दर्शक यही कहे उठे कि उनसे बेहतर इस रोल को कोई कर ही नहीं सकता था। फिर वो चाहे 'हेराफेरी' के बाबू भईया हों या फिर 'तमन्ना' का किन्नर टिक्कू, हर किरदार में परेश रावल ने अपनी अदाकारी से जान डाल दी। अभिनय की पिच पर चौके-छक्के लगाने वाले परेश रावल राजनीति के मैदान में भी अच्छे खिलाड़ी हैं। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस के एक ट्वीट पर तंज कसा।

कांग्रेस का तंज 'एक बंकर के नीचे छिपता है, एक एंकर के पीछे',अब परेश रावल ने दिया करारा जवाब
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed