करीना कपूर और सैफ अली खान को एक बार फिर से बधाई देने का वक्त है। दोनों जल्द ही एसयूवी कार के मालिक बनने वाले हैं। मंगलवार को मुंबई की सड़कों पर करीना और सैफ साथ में कार टेस्ट ड्राइव पर निकले।
दूसरे बच्चे के जन्म के बाद सैफ अली खान देंगे करीना कपूर को करोड़ों की ये कार, टेस्ट ड्राइव पर निकले दोनों
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे बच्चे के जन्म के बाद करीना कपूर के लिए इससे अच्छा गिफ्ट नहीं हो सकता। हाल ही में कपल नए घर में शिफ्ट हुआ है। उसके बाद उनके दूसरे बच्चे का जन्म हुआ। माना जा रहा है सैफ अली खान अपनी बेगम करीना को ये कार गिफ्ट देना चाहते हैं।
सामने आई तस्वीरों में सैफ खुद ड्राइव करते नजर आ रहे हैं। सैफ और करीना ने मर्सिडीज बेंज जी क्लास की टेस्ट ड्राइव ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल जो कार खरीदने वाला है उसकी कीमत ढाई करोड़ रुपये है।
दूसरे बच्चे के जन्म के बाद पहली बार सैफ और करीना साथ में दिखे हैं। बीते 21 फरवरी को करीना ने बच्चे को जन्म दिया था। सैफ और करीना अपने घर के बाहर दिखे। इस दौरान सैफ ने सफेद रंग की टीशर्ट और ऑलिव ग्रीन रंग का कार्गो पैंट कैरी किया। वहीं करीना नीले रंग के काफ्तान में थीं। कोविड 19 को देखते हुए सैफ और करीना ने काले रंग का मास्क लगा रखा था।
दूसरे बच्चे की दिखाई थी झलक
करीना ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने छोटे बेटे के साथ पहली तस्वीर साझा की। तस्वीर में करीना ने अपने छोटे बेटे को गोद में ले रखा है। हालांकि बेटे की साफ तस्वीर नहीं दिख रही है सिर्फ एक झलक ही सामने आई है। तस्वीर के साथ करीना ने लिखा कि 'ऐसा कुछ नहीं है जो महिलाएं नहीं कर सकती हैं। महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।'
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)
‘बिग बॉस 14’ से निकलने के बाद अर्शी खान ने मुंबई में खरीदा अपार्टमेंट, सलमान खान का किया शुक्रिया