फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेग्नेंसी में रैंपवॉक से लेकर जीरो फिगर के ट्रेंड शुरू करने तक, इन वजहों से दूसरी हसीनाओं को फेल कर देती हैं करीना

Sun, 21 Feb 2021 01:54 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 21 Feb 2021 01:54 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Baby Boy News: Rampwalk with baby bump to starting Zero figure trend actress has always won fans heart
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान दूसरी बार मां बन चुकी हैं। करीना मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं जहां उन्होंने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। दूसरे बेटे के जन्म के साथ ही एक बार फिर करीना कपूर खान हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छा गई हैं। करीना बॉलीवुड की बेहद ही चर्चित अभिनेत्री हैं जो किसी ना किसी कारण सुर्खियां बटोरती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन मौकों के बारे में जब करीना ने अपनी अदाओं से सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां।

Kareena Kapoor Baby Boy News: Rampwalk with baby bump to starting Zero figure trend actress has always won fans heart
kareena kapoor khan

प्रेग्नेंसी में रैंपवॉक

करीना कपूर खान बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं और उनकी छोटी सी छोटी बात दर्शकों को जानना बहुत अच्छा लगता है। करीना भी पैपराजी के सामने आने से कभी हिचकिचाती नहीं है। ये ही वजह है कि जब करीना पहली बार प्रेग्नेंट हुईं तो उन्होंने दूसरी अभिनेत्रियों की तरह अपना बेबी बंप छिपाया नहीं बल्कि उन्होंने प्रेग्नेंसी में ही रैंप वॉक कर सबके होश उड़ा दिए। ऐसा माना जाता है कि करीना के बेबी बंप दिखाने के बाद से ही दूसरी अभिनेत्रियां भी खुलकर मीडिया के सामने अपनी प्रेग्नेंसी दिखाने लगीं।

Kareena Kapoor Baby Boy News: Rampwalk with baby bump to starting Zero figure trend actress has always won fans heart
सैफ, करीना - फोटो : Social Media

जीरो फिगर का ट्रेंड

फिल्म 'टशन' से ही करीना और सैफ के प्यार की शुरूआत हुई थी। इस फिल्म के लिए ही करीना ने पहली बार जीरो फिगर किया था। एक तरफ जहां करीना के इस फिगर ने लड़कों को उनका दीवाना बना दिया था तो वहीं लड़कियों के बीच उन्होंने जीरो फिगर का ट्रेंड शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Baby Boy News: Rampwalk with baby bump to starting Zero figure trend actress has always won fans heart
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के बाद भी हैं हिट

पहले के समय में जहां बहुत सी अभिनेत्रियों का करियर शादी के बाद खत्म माना जाता था तो वहीं करीना ने इस धारणा को तोड़ने का भी काम किया। करीना ने ना सिर्फ शादी के बाद बल्कि प्रेग्ननेंसी के बाद भी अपना काम जारी रखा। इतना ही नहीं आज भी करीना की फिल्में बॉलीवुड में अच्छा बिजनेस करती हैं। उनके हाथ में अभी भी कई बड़े प्रोजक्ट हैं।

विज्ञापन
Kareena Kapoor Baby Boy News: Rampwalk with baby bump to starting Zero figure trend actress has always won fans heart
सारा अली खान, करीना कपूर खान - फोटो : Social Media

करीना है बेहद कूल स्टेप मॉम

करीना कपूर खान अब दो बच्चों की मां बन चुकी हैं, लेकिन सैफ से शादी के वक्त ही वो दो बच्चो की स्टेप मां बन गई थीं। सैफ और अमृता के बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान अपनी मां के अलावा करीना से भी काफी लगाव रखते हैं। करीना कपूर अपने बच्चों से जितना प्यार करती हैं उतना ही वो सारा और इब्राहिम का भी ख्याल रखती हैं। स्टेप मां को लेकर समाज में जितनी भी गलत धारणाएं होती हैं करीना ने उन सभी को खत्म करने का काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed