अभिनेत्री करीना कपूर ने साल 2000 में फिल्म रिफ्यूजी से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। रिफ्यूजी से पहले उन्हें फिल्म 'कहो ना प्यार है' ऑफर हुई थी। करीना ने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया। करीना के बाद यह रोल अमीषा पटेल की झोली में जा गिरा। फिल्म को 19 साल हो चुके हैं। ऐसे में इतने लंबे अरसे बाद करीना ने अमीषा को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है।
19 साल बाद 'कहो ना प्यार है' में अमीषा पटेल के लुक पर करीना कपूर का बड़ा खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा 'सही है मैंने इस फिल्म में काम नहीं किया, क्योंकि फिल्म देखकर लग रहा है कि फिल्म के मेकर्स ने अमीषा के लुक्स पर जरा सा भी ध्यान नहीं दिया, फिल्म में ऐसे कई सीन थे जहां अमीषा के चेहरे पर पिंपल्स और अंडर-आई बैग्स दिखाई दे रहे थे और इसे मेकर्स ने नजरअंदाज कर दिया था।'
भले ही करीना ने अमीषा को लेकर ऐसा कहा हो लेकिन फिल्म कहो ना प्यार है से अमीषा और ऋतिक रोशन रातोंरात वर्ल्डवाइड स्टार बन गए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के बड़े झंडे गाड़े थे। इस फिल्म से अमीषा और ऋतिक ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।
वहीं, इसी साल करीना ने अभिषेक बच्चन के अपोजिट फिल्म रिफ्यूजी से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। बता दें कि हाल ही में अमीषा पटेल का एक वीडियो शूट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
इस वीडियो को 7 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं । बता दें कि अमीषा आखिरी बार साल 2013 में फिल्म 'रेस 2' में नजर आई थीं । इसके बाद से उन्हें किसी भी बड़ी फिल्म में काम नहीं मिला है । पिछले दिनों अमीषा पर धोखाधड़ी करने का भी आरोप लगा था ।
A post shared by Ameesha Patel (@ameeshapatel9) on