फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: फैन्स की सेल्फी रिक्वेस्ट पर भड़कीं करीना, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सुनाई खरी खोटी

Tue, 05 Mar 2019 09:11 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Tue, 05 Mar 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
kareena kapoor is trolled over fans selfi wish
kareena and karishma kapoor

फिल्म इंडस्ट्री की कपूर सिस्टर्स (करिश्मा और करीना) इन दिनों खूब लाइमलाइट में बनी हुई हैं। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट होते हुए देखा गया है। हाल ही में दोनों बहनों का एक वीडियो सामने आया है जिसकी सोशल मीडिया पर खूब किरकिरी हो रही है। इस वीडियो से करिश्मा कम करीना ज्यादा ट्रोल हो रही हैं। दरअसल, एक सेल्फी के लिए करीना ने अपना रुख बेहद रूखा शो किया जिससे वह सोशल मीडिया यूजर्स का शिकार बन गई हैं...

kareena kapoor is trolled over fans selfi wish
करीना और करिश्मा कपूर

दरअसल, करिश्मा और करीना हाल ही में एक इवेंट में पहुंची थी जहां फोटोग्राफर को दोनों बहनों ने जमकर पोज दिए। इसके बाद एक फोटोग्राफर ने जब दोनों बहनों संग एक सेल्फी लेने की रिक्वेस्ट की तो करिश्मा तो वहां से बिना कुछ कहे चली गईं। लेकिन करीना का रुख आलोचनात्मक रहा। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैली तो उनके फैन्स ही उन्हें घेरते नजर आए। 

kareena kapoor is trolled over fans selfi wish
kareena and karishma

करीना को ट्रोल करते हुए एक शख्स ने लिखा है कि, "मैं वैसे तो करीना कपूर का बहुत बड़ा फैन हूं लेकिन उनका ये रूखा स्वभाव उनके प्रति मेरे सम्मान को बहुत कम कर रहा है।' 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor is trolled over fans selfi wish
करिश्मा करीना - फोटो : self

वहीं एक यूजर लिखता है 'मुझे नहीं पता कि वे क्यों हमेशा ऐसा करती हैं, मुझे लगता है कि अपनी बहन करिश्मा से उन्हें कुछ तमीज सीखनी चाहिए नहीं तो वे बहुत जल्दी अपने कई सारे फैन खो बैठेंगी।' 
 

विज्ञापन
kareena kapoor is trolled over fans selfi wish
karishma and kareena

ट्रोलर्स में कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने करीना कपूर को खूब खरी खोटी सुनाई। यहां तक कि करीना को उनके इस रवैये के चलते उन्हें घमंडी तक कह डाला। एक ने कहा कि करिश्मा का स्वभाव करीना से बेहद अच्छा है लेकिन करीना ने बिल्कुल ही हद कर दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed