फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस कारण करीना कपूर ने शाहिद को छोड़ थामा था सैफ का हाथ, ये हीरोइन थी वजह!

Sat, 21 Sep 2019 06:25 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 21 Sep 2019 06:25 AM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Birthday Shahid Kapoor and Kareena Kapoor Breakup Story
Kareena Kapoor Khan - फोटो : Social Media

करीना कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर करीना अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ पटौदी पहुंच गई हैं। करीना ने अपने से 10 साल बड़े सैफ से साल 2012 में शादी रचाई थी। उस वक्त ये बात काफी शॉकिंग थी क्योंकि इससे पहले करीना, शाहिद कपूर के डेट कर रही थीं। आखिर ऐसा क्या हुआ था कि शाहिद और करीना के रिश्ते में दरार आ गई?

Kareena Kapoor Khan Birthday Shahid Kapoor and Kareena Kapoor Breakup Story
amrita rao - फोटो : Twitter

शाहिद कपूर और करीना के ब्रेकअप की वजह कई लोगों ने अमृता राव को माना। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'विवाह' के दौरान शाहिद और अमृता राव एक-दूसरे के नजदीक आ गए थे और इसी वजह से करीना और शाहिद के बीच मनमुटाव हो गया। 'विवाह' 2006 में आई थी और उस वक्त शाहिद और करीना का अफेयर चरम पर था, लेकिन अमृता और शाहिद के लिंकअप की खबरों ने दोनों के अफेयर को खत्म कर दिया।

Kareena Kapoor Khan Birthday Shahid Kapoor and Kareena Kapoor Breakup Story
Kareena Kapoor and Shahid Kapoor - फोटो : social media

लेकिन इस बात को भी कई लोगों ने सिरे से नकार दिया। कुछ ने इस ब्रेकअप के पीछे कोई और वजह बताई। ये बात तब और पुख्ता हो गई जब नेहा धूपिया के चैट शो शाहिद ने इशारों में करीना कपूर पर धोखा देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Birthday Shahid Kapoor and Kareena Kapoor Breakup Story
shahid kareena

नेहा धूपिया के शो में जब नेहा ने शाहिद से पूछा कि क्या वो किसी को- स्टार्स के प्यार में पड़े हैं? इस पर शाहिद ने कहा था,  'मैं दो बार अपने को-स्टार्स से प्यार कर बैठा था। जिनमें से एक तो आज बहुत ही पॉपुलर हैं लेकिन उन्होंने मुझे धोखा दिया था।' शाहिद के इस जवाब से शक की सुई करीना कपूर खान पर आकर टिक गई थी।

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Birthday Shahid Kapoor and Kareena Kapoor Breakup Story
bobby deol kareena kapoor shahid kapoor

करीना कपूर की शादी के 3 साल बाद 7 जुलाई 2015 को शाहिद कपूर ने दिल्ली की रहने वाली मीरा राजपूत से शादी कर ली थी। शादी के समय शाहिद की उम्र 34 साल थी जबकि मीरा 21 साल। फिलहाल अब शाहिद और करीना अपना खुशहाल वैवाहिक जीवन बिता रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed