{"_id":"614948198ebc3eae394dedfc","slug":"kareena-kapoor-khan-birthday-when-kareena-kapoor-was-in-love-at-the-age-of-15-mother-came-to-know-that-she-was-sent-to-boarding-school","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Birthday Special: जब 15 साल की उम्र में करीना कपूर को हुआ था इश्क, मां को पता चली ऐसी बात कि भेज दिया बोर्डिंग स्कूल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Birthday Special: जब 15 साल की उम्र में करीना कपूर को हुआ था इश्क, मां को पता चली ऐसी बात कि भेज दिया बोर्डिंग स्कूल
Tue, 21 Sep 2021 08:18 AM IST
प्रतिभा सारस्वत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Tue, 21 Sep 2021 08:18 AM IST
विज्ञापन
करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर खान इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में शामिल होती हैं जो अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हिंदी सिनेमा में करीना को करीब दो दशक पूरे हो चुके हैं। वो खुद को बेहतरीन और मेच्योर एक्ट्रेस भी साबित कर चुकी हैं। वह अपने काम को बेहद प्रोफेशनल तरीके से पूरा करती हैं। लेकिन एक समय ऐसा था जब करीना बेहद चुलबुली थीं और उनके दिमाग में अक्सर शरारत रहती थी। बचपन में करीना कपूर और करिश्मा कपूर को उनकी मां बबिता ने बड़े ही नाजों से पाला है। लेकिन उनकी मां उनकी गलतियों पर पनिशमेंट भी देतीं थी। दरअसल, करीना ने एक बार ऐसी गलती कर दी थी कि उनकी मां ने उन्हें देहरादून के बोर्डिंग स्कूल में डाल दिया है। यह किस्सा खुद करीना ने एक इंटरव्यू के दौरान साझा किया था। आज एक्ट्रेस के 41वें बर्थडे के मौके पर जानते हैं करीना के बचपन के प्यार और फिर मां की सजा से जुडा ये मजेदार किस्सा।
करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
15 साल में हुआ इश्क
करीना 15 साल की थीं जब उन्हें एक लड़का बेहद पसंद था। वह उस लड़के के साथ समय बिताना चाहती थीं। वह अक्सर अपनी मां से छुप छुपकर उस लड़के से मिलने जाती थीं। ये बाद उनकी मां को पता चल गई। उनकी मां ने करीना का फोन कमरे में लॉक कर दिया था। करीना अपने दोस्तों के साथ उस लड़के से मिलना चाहती थीं। ऐसे में करीना ने मां के बाहर जाते ही चाकू से दरवाजे का ताला खोल दिया और अंदर जाकर प्लान बनाकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर उस लड़के से मिलने गईं।

मां को आया गुस्सा
जैसे ही उनकी मां घर आईं और करीना की हरकत का उन्हें पता चला तो वह आग बबुला हो गईं। करीना की लगातार बढ़ती शरारत और कम उम्र में लड़के के साथ बढ़ती नजदीकियों की वजह करीना को देहरादून के बोर्डिंग स्कूल भेज दिया गया था।

करीना को नहीं मिलती थी आजादी
करिश्मा कपूर ने 14 साल की उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर चुकी थीं और उन्हें लड़कों के साथ बाहर जाने की इजाजत थी, लेकिन करीना को ऐसा कुछ करने की सख्त मनाही थी। करीना को ये बात बिलकुल पसंद नहीं आती थी।

करीना कपूर खान - गोलमाल 2
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि बाद में करीना कपूर का नाम शाहिद कपूर के साथ जुड़ा, दोनों लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रहे। लेकिन बाद में करीना का दिल सैफ के लिए धड़कने लगे। आज दोनों के दो बच्चे भी हैं।