फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: दोस्तो संग बिरयानी का लुत्फ उठाती दिखीं करीना कपूर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अभिनेत्री का फूडी अवतार

Tue, 22 Mar 2022 12:43 AM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Tue, 22 Mar 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
kareena kapoor khan enjoying biryani video goes viral on social media
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

करीना कपूर खान बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। उनकी फैन फॉलोइंग इतनी ज्यादा है कि उनका कोई भी वीडियो तुरंत ही सोशल मीडिया पर छा जाता है। करीना कपूर एक पंजाबी फैमली से आती हैं। पंजाबी होने की वजह से वह खाने की शौकीन हैं। उन्होंने खुद भी कई बार यह बताया है कि वह बहुत फूडी हैं। खाने से जुड़े उनके कई वीडियोज इंटरनेट पर मौजूद हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

kareena kapoor khan enjoying biryani video goes viral on social media
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

वीडियो में करीना लजीज डिश का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बिरयानी का ढक्कन खुलते ही करीना खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाती हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। करीना झट से अपनी फेवरेट डिश को अपनी प्लेट में सर्व करने लगती हैं और खाने का स्वाद लेने लगती हैं। बिरयानी खाने के बाद उनके चेहरे पर खुशी देखते ही बनती है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

kareena kapoor khan enjoying biryani video goes viral on social media
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

इस वीडियो को खुद करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मंडे ब्लूज बिरयानी...अभी से ही कल का डेजर्ट प्लान कर रही हूं।" वीडियो सामने आते ही लोग इस पर जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। इस वीडियो पर अब तक 3 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वीडियो पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी कमेंट कर रहे हैं। बिरयानी का वीडियो देखकर उनकी बहन करिश्मा से भी रहा नहीं गया और उन्होंने भी इस पर कमेंट कर दिया। उन्होंने लिखा, 'मैनें इस बिरयानी को मिस कर दिया।' उनके अलावा राखी सावंत ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है। राखी ने लिखा, 'Woww मुझे भी दो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor khan enjoying biryani video goes viral on social media
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

लाल सिंह चड्ढा में आएंगी नजर

करीना कपूर ने आखिरी बार साल 2020 में आई फिल्म अंग्रेजी मीडियम में काम किया था। यह इरफान खान की आखिरी फिल्म थी। इसके अलावा करीना जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। फिल्म में आमिर खान लीड रोल निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म को अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है। अद्वैत इससे पहले सीक्रेट सुपरस्टार जैसी सफल फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed