फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करीना कपूर खान ने फैंस को दी मास्क पहनने की सलाह, एक्ट्रेस के मास्क की कीमत उड़ा देगी आपके होश

Tue, 06 Apr 2021 07:06 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 06 Apr 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Covid 19 Safety Mask Worth Rs 26000 Says Just Wear Your Mask
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

मुंबई में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से फैल रही हैं और कई सेलेब्स अब तक कोरोना की जद में आ चुके हैं। तो वहीं कुछ सेलेब्स लोगों से अपील कर रहे हैं कि अपना ख्याल रखें और मास्क पहनें। हाल ही में एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी अपने फैंस से अपील की है कि सभी लोग मास्क पहनें। लेकिन इस दौरान करीना का मास्क चर्चा में आ गया। जी हां, करीना कपूर के मास्क की कीमत जानकर सभी के होश उड़ गए।

Kareena Kapoor Khan Covid 19 Safety Mask Worth Rs 26000 Says Just Wear Your Mask
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'कृप्या अपने आप को सुरक्षित रखिए। हमेशा मास्क पहने। चीजों, जगहों को सेनिटाइज कीजिए। अच्छा खाना खाइये, गर्म पानी पीजिए और विटामिन्स लीजिए। हमेशा सुरक्षित रहिए।' करीना ने अपने फैंस को कोरोना से बचने की हिदायत दी है।

Kareena Kapoor Khan Covid 19 Safety Mask Worth Rs 26000 Says Just Wear Your Mask
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram Viral Bhayani

इस दौरान करीना ने तस्वीर में जो काले रंग का मास्क पहना हुआ है, उसकी कीमत आपके होश उड़ा देगी। एलवी लेबल के साथ करीना ने जो मास्क पहना हुआ है, उसकी कीमत 25,994 रुपये है। मास्क पर सफेद कलर का LV सिंबल भी लगा हुआ है. ये मास्क एक सिल्क पाउच के साथ मिलता है। इस ब्रांड की वेबसाइट पर अगर आप जाएंगे तो पाएंगे कि इस मास्क की कीमत $355 डॉलर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Covid 19 Safety Mask Worth Rs 26000 Says Just Wear Your Mask
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

करीना के मास्क की कीमत जानकर सभी लोग दंग रह गए हैं। तो वहीं करीना कपूर खान ने 21 फरवरी 2021 को दूसरे बेटे को जन्म दिया है और अब वो काम पर भी वापिस लौट आई हैं। अभी तक करीना के दूसरे बेटे की तस्वीर फैंस को देखने को नहीं मिली है और उनके फैंस लगातार नन्हे मेहमान की तस्वीर दिखाने के लिए एक्ट्रेस से कहते रहते हैं।

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Covid 19 Safety Mask Worth Rs 26000 Says Just Wear Your Mask
करीना कपूर, आमिर खान

वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर की अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज होगी। फिलहाल, इसकी रिलीज डेट 25 दिसंबर 2021 रखी गई है और फिल्म में करीना के अलावा आमिर खान लीड रोल में होंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed