निर्देशक जेपी दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी की रिलीज को 30 जून को 21 साल पूरे हो गये और इसी के साथ इंडस्ट्री के दो जाने-माने कलाकार करीना कपूर खान और अभिषेक बच्चन के करियर ने भी 21 साल का सफर पूरा कर लिया है। दोनों ने इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म 30 जून 2000 को रिलीज हुई थी। बॉलीवुड में बेबो के नाम से मशहूर करीना कपूर खान ने एक प्यारा सा वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो में उनकी पहली फिल्म की कुछ खास यादें दिख रही हैं। वीडियो में दिख रही फोटोज़ में निर्देशक जेपी दत्ता और अभिषेक बच्चन भी हैं।
21 सालों का सफर: '21 साल और...' रिफ्यूजी की वीडियो शेयर कर बोलीं करीना कपूर खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म रिफ्यूजी में करीना कपूर और अभिषेक बच्चन के साथ लीड रोल में जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अनुपम खेर भी थे। रिफ्यूजी की कहानी केकी एन दारूवाला की लघु कथा Love Across The Salt Desert से प्रेरित थी। यह एक ऐसे मुस्लिम युवक के बारे में थी, जो हिंदुस्तान और पाकिस्तान के अवैध शरणार्थियों की मदद करता है।
फिल्म में अभिषेक बच्चन के किरदार का नाम रिफ्यूजी और करीना के किरदार का नाम नाजनीन है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही खास कमाल न दिखा पाई हो लेकिन इसके गाने खूब मशहूर हुए थे। गीतकार जावेद अख्तर ने फिल्म के गाने लिखे थे और उन्हें अनु मलिक ने उन्हें संगीतबद्ध किया था।
इन गानों में सोनू निगम, सुखविंदर सिंह, अलका याग्निक, शंकर महादेवन और उदित नारायण ने अपनी आवाज दी थी। अनु मलिक और जावेद अख्तर को फिल्म के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से सम्मानित गया था। तो वहीं करीना कपूर को कई पुरस्कार समारोहों में बेस्ट डेब्यूटेंट का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद करीना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज भी उनके पास कई फिल्मों के ऑफर्स हैं।
अभिषेक बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई वेब सीरीज द बिग बुल में नजर आए थे। तो वहीं करीना की आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा है, जिसमें वो आमिर खान के अपोजिट नजर आने वाली हैं।