फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर दर्ज कराई दस्तक, बिल्ली का वीडियो साझा कर लिखा, 'जल्द आ रही हूं'

Thu, 05 Mar 2020 05:00 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 05 Mar 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan instagram Debut With a cat Video is viral on social media
करीना कपूर - फोटो : Social Media

आज के आधुनिक जमाने में सेलिब्रिटीज की शोहरत की पहचान उनके सोशल मीडिया अकाउंट के फॉलोवर्स की गिनती से की जाती है। इस रेस में अब करीना कपूर खान के उतरने की भी चर्चा है। करीना कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल तो खूब होती है लेकिन वह अभी तक सोशल मीडिया से नदारद थीं। लेकिन अब लगता है कि करीना ने इंस्टाग्राम पर अपनी दस्तक दर्ज करा दी है। करीना कपूर खान के नाम से बना एक इंस्टाग्राम अकाउंट सामने आया है जिसे लोग तेजी से फॉलो कर रहे हैं।

Kareena Kapoor Khan instagram Debut With a cat Video is viral on social media
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

इस अकाउंट के जरिए अभी कोई तस्वीर तो साझा नहीं की गई है लेकिन 5 मार्च को एक वीडियो जरूर साझा किया गया है। साझा किया यह वीडियो एक काली बिल्ली का है जिसमें में वह एक तरफ से दूसरी तरफ भागती नजर रही है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'कमिंग सून' (जल्द आ रही हूं)। इस इंस्टाग्राम अकाउंट को अभी तक करीब 65  हजार से अधिक (खबर लिखे जाने तक) लोगों ने फॉलो भी कर लिया है। यह संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।

Kareena Kapoor Khan instagram Debut With a cat Video is viral on social media
kareena kapoor - फोटो : social media

फॉलो करने वाले सितारों की लिस्ट में मनीष मल्होत्रा, आहाना कुमरा और तमन्ना भाटिया जैसे सितारे भी शामिल हैं। इस वजह से माना जा रहा है कि जल्द ही आधिकारिक तौर पर भी यह साफ हो जाएगा कि यह करीना कपूर खान का ही अकाउंट है।

View this post on Instagram

Coming soon...

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan instagram Debut With a cat Video is viral on social media
Kareena Kapoor Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

करीना कपूर की इंस्टाग्राम पर आने के साथ ही सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है। सभी यह देखने को बेसब्र हैं कि सक्रिय होने के बाद किस तेजी से यूजर्स करीना को फॉलो करेंगे और करीना भारतीय अभिनेत्रियों में सबसे अधिक फॉलोवर्स रखने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (5.4 करोड़ फॉलोवर्स) और दीपिका पादुकोण (4.7 करोड़ फॉलोवर्स) के कितने करीब पहुंच पाती हैं।

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan instagram Debut With a cat Video is viral on social media
kareena kapoor - फोटो : amar ujala

गौरतलब है कि करीना की फिटनेस के लाखों लोग दीवाने हैं इसके साथ ही वह अक्सर अपने बेटे तैमूर से लेकर दूसरे निजी वजहों से भी चर्चा में रहती हैं। अब अगर उनकी निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें सामने आती हैं तो वह कुछ ही समय में सोशल मीडिया सेंसेशन (सनसनी) बन सकती हैं। बता दें  कि करीना पिछली दफा फिल्म 'गुड न्यूज' में नजर आई थी। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार उनके अपोजिट थे। वहीं जल्द ही वह आमिर खान स्टारर फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखेंगी। इसके साथ ही करीना मध्य प्रदेश में संपन्न होने जा रहे 21वे आइफा अवार्ड्स में भी प्रस्तुति देंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed