{"_id":"5abdbcfb4f1c1bc2618b46b3","slug":"kareena-kapoor-khan-kapoor-attend-get-together-with-kapoor-clan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी-कभी देखने को मिलता है ऐसा नजारा, एक फ्रेम में कपूर खानदान के सारे सुपरस्टार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कभी-कभी देखने को मिलता है ऐसा नजारा, एक फ्रेम में कपूर खानदान के सारे सुपरस्टार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
kapoor family
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर सबका फेवरेट कपूर खानदान सोशल मीडिया पर अपने 'गेट टुगेदर' की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में कपूर परिवार एक साथ लंच करते एक फ्रेम में नजर आया। इस खास मौके की तस्वीर करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
kapoor family
कपूर खानदान के इस 'गेट टुगेदर' की फोटो में करिश्मा कपूर, करीना कपूर, रणधीर कपूर, कृष्णाराज कपूर, बबीता आदि नजर आ रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी कपूर परिवार को कई बार डिनर करते एक साथ देखा गया है। पूरा परिवार अक्सर लंच या डिनर के बहाने गेट टुगेदर प्लान करता रहता है।
A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on
kapoor sisters
हाल ही में करिश्मा कपूर की बहन करीना कपूर खान के साथ एक फोटो सोशन मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी। यह तस्वीर एक मीडिया चैनल के कॉन्क्लेव की थी, जिसमें दोनों बहनें अमेरिका की राज्य सचिव हिलेरी क्लिंटन के साथ पोज देतीं नजर आईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
kapoor sisters
कॉन्क्लेव के दौरान करिश्मा ने नेपोटिज्म पर बात करते हुए कहा था कि अगर भाई-भतीजावाद जैसी कोई बात फिल्म इंडस्ट्री में होती तो आज जितने भी स्टार किड्स हैं वह इंडस्ट्री को रूल कर रहे होते।