फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करीना कपूर ने खोला तैमूर की क्यूटनेस का राज, जन्म से पहले किया था ये जरूरी काम

Mon, 25 Feb 2019 08:23 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Mon, 25 Feb 2019 08:23 AM IST
विज्ञापन
kareena kapoor khan open the secrets of taimur ali khan heath
करीना तैमूर - फोटो : सोशल मीडिया
पटौदी के नवाब सैफ अली खान की बेगम और खानदान के अगले वारिस तैमूर अली खान की मां करीना कपूर के फिटनेस टिप्स और फैशन मंत्र कमाल के होते हैं। हिंदी सिनेमा की तमाम अभिनेत्रियां इन दोनों के लिए अक्सर करीना को फोन करती रहती हैं। करीना अब एक्सपर्ट मां भी बन चुकी हैं, और ये बात कुछ ही लोगों को पता है।

 
kareena kapoor khan open the secrets of taimur ali khan heath
taimur

तैमूर के जन्म से पहले करीना ने बच्चों के पालन पोषण पर इतनी रिसर्च की है कि वह मां बनने से लेकर बच्चे के जन्म के बाद तक के सारे तौर तरीके जान चुकी हैं और यही नहीं, बच्चे को स्वस्थ कैसे रखना है, इसके बारे में भी अब लोगों को बताने लगी हैं।

kareena kapoor khan open the secrets of taimur ali khan heath
taimur

बच्चों की सेहत से जुड़े मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में करीना कपूर ने अपना ये सारा ज्ञान खुलकर लोगों के साथ साझा किया। करीना ने यहां लोगों को अपने अनुभव बताए साथ ही वो खुद तैमूर का कैसे ख्याल रखती हैं इस बात की भी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor khan open the secrets of taimur ali khan heath
सैफ अली खान, करीना कपूर और तैमूर

करीना ने कहा, ‘तैमूर के पैदा होने के बाद मेरी पूरी जिंदगी उसी की हो चुकी है और हर मां अपने बच्चे की सेहत के लिए हमेशा फिक्रमंद रहती है। किसी के घर में खासतौर से कोई बच्चा अगर बीमार हो जाए तो पूरा परिवार परेशान हो जाता है। किसी बड़े की बीमारी में इतनी दिक्कत नहीं होती।’ 

विज्ञापन
kareena kapoor khan open the secrets of taimur ali khan heath
kareena kapoor and taimur

करीना ने बताया, ‘मां होने के नाते मेरी रिसर्च में ये बात भी सामने आई कि बच्चों को बीमारियों से बचाने का पहला कदम है, टीकाकरण। जन्म से पहले और जन्म के बाद भी ये टीके बच्चे को तमाम गंभीर बीमारियों से बचाते हैं, ये जानने के बाद मैंने खुद भी टीके लगवाए और जन्म के बाद से तैमूर के भी सारे टीके लगवाए हैं।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed