सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

ट्रोलर्स को जवाब: दूसरे बेटे के नाम को लेकर हो रहे विवाद पर करीना कपूर खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम लोग सॉफ्ट टारगेट होते हैं..

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 12 Aug 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor khan over trolling Saif Ali Khan faced for naming their sons Tamiur and Jeh
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इसी साल फरवरी में दूसरी बार मां बनी थीं और उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद कपल ने बेटे का नाम बताया और नन्हे नवाब का नाम जेह रखा गया है। अभी हाल ही में खुलासा हुआ है कि उन्होंने अपने छोटे बेटे का नाम जहांगीर रखा है। इसके बाद से उनके नाम को लेकर सैफ और करीना को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। अब  उन्होंने बताया कि वह आखिर किस तरह इन ट्रोल्स से डील करती हैं। एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान करीना ने खुद को काफी सकारात्मक इंसान बताया है। 



उनका कहना है कि इस समय उन्हें ट्रोल्स की चिंता नहीं है, जब देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है। अभिनेत्री ने कहा, 'मुझे लगता है कि इसके अलावा कोई और विकल्प नहीं है। मुझे मेडिटेशन शुरू करना है और कोई चारा नहीं रहा न। अब मैं दीवार की ओर खुद को ढकेलूंगी और मेडिटेशन शुरू करूंगी।' उन्होंने कहा कि हम लोग (सेलिब्रिटी) सॉफ्ट टारगेट होते हैं।

Trending Videos
Kareena Kapoor khan over trolling Saif Ali Khan faced for naming their sons Tamiur and Jeh
स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara
स्वरा भास्कर ने जहांगीर नाम पर करीना और सैफ को ट्रोल करने वालों की क्लास ली है। उन्होंने ट्रोलर्स को लताड़ लगाते हुए एक ट्वीट किया है जिसमें लिखा है कि अगर जहांगीर नाम से आपकी भावनाएं आहत हुई हैं, तो आप इस दुनिया के सबसे बड़े गधों में से एक हैं। स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर लिखा है कि किसी दम्पति ने अपने बच्चों के नाम रखे हैं, और वो दम्पति आप नहीं हैं,  पर आपको इसपर राय है कि नाम क्या हैं और क्यूं हैं और आपके दिमाग़ में ये एक मुद्दा है; जिस से आपकी भावनाएं आहत हैं, तो आप इस दुनिया के सबसे बड़े गधों में एक हैं! करीना कपूर ने इसी साल फरवरी में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। जिसका नाम अभी तक मीडिया में सामने नहीं आया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor khan over trolling Saif Ali Khan faced for naming their sons Tamiur and Jeh
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

बता दें, करीना कपूर इसके पहले भी बेटे जेह की कई तस्वीरें साझा कर चुकी हैं और फैंस उनपर खूब प्यार बरसाते हैं। इन दिनों करीना अपनी प्रेग्नेंसी बाइबिल को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। करीना ने एक किताब लिखी है, जिसका नाम 'प्रेग्नेंसी बाइबिल' रखा गया है। इस नाम पर ईसाई समूह ने आपत्ति जताई है और उनका कहना है कि उनकी भावनाएं आहत हो रही है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

Kareena Kapoor khan over trolling Saif Ali Khan faced for naming their sons Tamiur and Jeh
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

किताब में उन्होंने इस बात का उल्लेख किया था कि तैमूर का जन्म सिजेरियन हुआ था। पैदा होने के 14 दिन तक उसने दूध नहीं पिया था। करीना बताती हैं - "दूसरे बेटे जहांगीर के जन्म के बाद स्थिति कई मायनों में पहले से अलग थी। मैं उसे आसानी से स्तनपान करा पा रही थी।"

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)


 
विज्ञापन
Kareena Kapoor khan over trolling Saif Ali Khan faced for naming their sons Tamiur and Jeh
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

बता दें, 20 दिसंबर, 2016 को सैफ और करीना पहले बच्चे तैमूर अली खान के पैरेंट्स बने थे। तैमूर को घर में प्यार से 'टिम' (Tim) कहकर बुलाते हैं। इसी साल 21 फरवरी को उनके दूसरे बेटे का जन्म हुआ। छोटे बेटे के जन्म के साथ ही यह कपल अपने नए और बड़े घर में भी शिफ्ट हुआ। यह नया घर उनके पुराने बंगले के पास ही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed