बेटे के जहांगीर नाम को लेकर सैफ और करीना को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। इसी सिलसिले में उनका बचाव करते हुए स्वरा भास्कर ट्रोलर्स को खूब लताड़ रही हैं। इन सब के बीच एक यूजर ने जब स्वरा से पूछा कि आप अपने बेटे का नाम औरंगजेब रखोगी, तो स्वरा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'मुझे सुलेमान पसंद है।' आपको बता दें कि हाल ही में सैफ अली खान और करीना कपूर ने अपने नए बेटे का नाम जहांगीर रखा है। इस बात की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई। कई लोग सैफ और करीना को बेटे के इस नाम को लेकर ट्रोल करने लगे। आपको बता दें कि इससे पहले बेटे तैमूर के नाम को लेकर भी उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। सैफ और करीना की शादी के बाद भी कई लोगों ने उन्हें बुरा भला कहा था। इन सब के बीच अब स्वरा भास्कर सैफ और करीना का बचाव करते दिख रही हैैं।
सोशल मीडिया: यूजर बोला तुम अपने बेटे का नाम औरंगजेब रखोगी? स्वरा भास्कर बोलीं- 'मुझे सुलेमान पसंद है'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 12 Aug 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X