सब्सक्राइब करें

करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी के नौ महीने हुए पूरे, तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 04 Feb 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan is nine months pregnant and 'going strong', in ice blue gown; her boomerang goes viral
Kareena Kapoor Khan - फोटो : social media

करीना कपूर खान इसी महीने अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इन दिनों अभिनेत्री प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। बता दें कि करीना की प्रेग्नेंसी के नौ महीने पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर करीना ने अपने फैंस के साथ एक वीडियो साझा की है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर तुरंत ही वायरल हो गई और यूजर्स इस वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं।

Trending Videos
Kareena Kapoor Khan is nine months pregnant and 'going strong', in ice blue gown; her boomerang goes viral
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, करीना ने एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह बेहद खुश और सेहतमंद नजर आ रही हैं। बता दें कि करीना ने अपनी प्रेग्नेंसी में भी अपना काम जारी रखा है। इन नौ महीने के दौरान कभी करीना किसी ब्रांड को एंडोर्स करती दिखीं तो कभी अपने रेडियो शोज में व्यस्त नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan is nine months pregnant and 'going strong', in ice blue gown; her boomerang goes viral
Kareena Kapoor Khan - फोटो : Instagram

करीना ने इस वीडियो में ट्रंपेट स्लीव्स वाली एक्वा ब्लू मैक्सी ड्रेस पहनी हुई हैं। करीना ने इस वीडियो के साथ एक दमदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि 9 महीने पूरे हुए और मैं काफी स्वस्थ महसूस कर रही हूं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

Kareena Kapoor Khan is nine months pregnant and 'going strong', in ice blue gown; her boomerang goes viral
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बीते दिनों भी करीना ने एक फोटोशूट कराया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं थीं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिखीं थीं। बेबो की यह तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं और लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की थी।

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan is nine months pregnant and 'going strong', in ice blue gown; her boomerang goes viral
करीना कपूर खान, तैमूर अली खान - फोटो : Instagram: @kareenakapoorkhan

करीना अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी कूल हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को सभी अपडेट्स देती रहती हैं। बता दें कि बेटे तैमूर के जन्मदिन पर करीना ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के अनुभव को लेकर एक किताब पब्लिश करने का एलान किया था। इस किताब का शीर्षक 'करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबिल' होगा। किताब इसी साल रिलीज होगी। करीना ने बताया कि, 'जो भी महिलाएं मां बनने वाली हैं, उनके लिए यह किताब सही साबित होगी। इसमें डाइट से लेकर मॉर्निंग सिकनेस और फिटनेस के बारे में बातें होंगी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed