बॉलीवुड सितारे हर त्योहार को अलग अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं। कोविड 19 की वजह से क्रिसमस को मनाने के दौरान तमाम नियमों का पालन किया जा रहा है। कपूर खानदान के सदस्य 24 दिसंबर की रात को एकजुट हुए और डिनर पार्टी का आयोजन किया।
Christmas 2020: परिवार और दोस्तों के साथ करीना कपूर ने सेलिब्रेट किया क्रिसमस, फैंस को दी बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्टी के दौरान करीना कपूर अपने दोस्तों और परिवार के साथ क्रिसमस का त्योहार सेलिब्रेट करती हुई नजर आईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी साझा की है जिसमें वह करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, सोहा अली खान, कुणाल खेमू, अदार पूनावाला और नताशा पूनावाला के साथ नजर आ रही हैं।
तस्वीर में सभी सितारे क्रिसमस के अंदाज में तैयार दिख रहे हैं। उन्होंने सैंटा की हैट या बैंड लगाए हैं। तस्वीरों को साझा करते हुए करीना ने लिखा- ‘वह खास और फजी एहसास, आप सभी को क्रिसमस की ढेर सारी बधाई।‘
View this post on Instagram
करीना कपूर हाल ही में बेटे तैमूर का जन्मदिन सेलिब्रेट करती नजर आई थीं। बीते 20 दिसंबर को तैमूर का जन्मदिन था। करीना ने लिखा, 'मेरे बच्चे...मैं खुश हूं कि सिर्फ चार साल की उम्र में ही तुम्हारे अंदर इस बात को लेकर दृढ़ निश्चय, समर्पण और फोकस है कि तुम क्या करना चाहते हो। जो कि इन दिनों चारा उठाना और गायों को खाना खिलाना है।'
गौरतलब है कि करीना कपूर खान जल्दी ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इस समय करीना अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को काफी एन्ज्वॉय कर रही हैं। तैमूर के जन्मदिन के मौके पर ही करीना ने अपनी किताब का कवर फोटो भी जारी किया था। इस किताब में करीना ने गर्भधारण के बारे में बताया है। उनकी इस किताब का नाम 'करीना कपूर खान्स प्रैग्नेंसी बाइबल' है।
लोकप्रियता में बॉलीवुड सितारों से कम नहीं ये स्टारकिड्स, इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते ही मचा दिया था धमाल