{"_id":"5bf4ec98bdec22699072d560","slug":"kareena-kapoor-khan-says-i-can-never-be-sara-ali-khan-and-ibrahim-mother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सैफ की पहली पत्नी अमृता के बच्चों से है करीना का ऐसा रिश्ता, बोलीं- 'मैं खुद को उनकी मां नहीं मानती'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सैफ की पहली पत्नी अमृता के बच्चों से है करीना का ऐसा रिश्ता, बोलीं- 'मैं खुद को उनकी मां नहीं मानती'
Wed, 21 Nov 2018 11:10 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kareena kapoor, sara ali khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान 'केदारनाथ' से डेब्यू कर रही हैं। फिल्म का जोर शोर से प्रमोशन किया जा रहा है। 'केदारनाथ' के अलावा सारा की अगले महीने 'सिंबा' भी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ हाल ही में शादी के बंधन में बंधे रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। इससे पहले सारा ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण से स्मॉल स्क्रीन पर डेब्यू किया। इस शो में सारा अपने पिता सैफ के साथ नजर आईं।
2 of 5
saif kareena amrita
शो में दोनों ने एक दूसरे से जुड़ी कई बातें शेयर की। इस चैट शो में सैफ की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस अमृता सिंह की भी बात की गई। सारा ने अपनी मां के बारें में बात करते हुए भी बताया कि कैसे उनकी मां अमृता सिंह ने उन्हें उनके पिता सैफ अली खान की दूसरी शादी में शिरकत करने के लिए खुद अपने हाथों से सजाया था।
3 of 5
Kareena and Taimur
इसके अलावा शो में करीना और सारा के बीच बॉन्डिंग की भी बात की गई। हाल ही में एक इंटरव्यू में करीना ने भी कहा था कि सारा अली खान बॉर्न स्टार है। लेकिन जब बात आती है अमृता सिंह के बच्चों सारा और इब्राहिम के साथ रिश्ते की तो करीना खुद को सारा की मां नहीं मानती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kareena kapoor
एक इंटरव्यू में करीना कपूर खान ने सारा और इब्राहिम पर बात की है। करीना ने कहा, मैंने सैफ से पहले दिन ही बता दिया था कि सारा और इब्राहिम दोनों के लिए मैं हमेशा मौजूद हूं। उन्हें जब मेरी सलाह की जरूरत होगी, मैं उनके साथ हूं। करीना ने कहा, लेकिन मैं खुद को उनकी मां की तरह नहीं देखती हूं क्योंकि उनके पास एक बहुत अच्छी मां है। उनके साथ मेरा रिश्ता दोस्ती का है।
विज्ञापन
5 of 5
sara ali khan
वहीं दूसरी तरफ सारा ने भी अपनी सौतेली मां करीना कपूर के बारे में कहा था 'मुझे लगता है कि करीना एक बेहद प्रोफेशनल लेडी हैं। जिस तरह वह अपना काम करती हैं बहुत ही अमेजिंग हैं। मैं उनसे प्रोफेशनलिज्म सीखना पसंद करूंगी।' आपको बता दें कि सैफ और करीना की शादी 2012 में हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।