{"_id":"5cfa6638bdec2207567139d9","slug":"kareena-kapoor-khan-says-saif-ali-khan-was-nervous-about-her-television-debut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करीना के इस फैसले को सुनते ही नर्वस हो गए थे सैफ अली खान, कह दी थे ये बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीना के इस फैसले को सुनते ही नर्वस हो गए थे सैफ अली खान, कह दी थे ये बड़ी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Fri, 07 Jun 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kareena, Saif and Taimur
- फोटो : Instagram
Link Copied
बॉलीवुड में तहलका मचाने के बाद करीना कपूर खान जल्द ही टीवी पर डेब्यू करने वाली हैं। इस शो का नाम 'डांस इंडिया डांस' है जिसमें करीना शो को जज करती नजर आएंगी। इस खबर के बाद से ही करीना के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच करीना ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि सैफ अली खान इस फैसले से नर्वस हो गए थे।
Trending Videos
2 of 5
Kareena and Saif
- फोटो : Instagram
करीना कपूर खान ने यह खुलासा डीएनए को दिए इंटरव्यू में किया। करीना ने कहा- 'सैफ को लगा कि मैं टाइम मैनेज नहीं कर पाऊंगी। परिवार के सदस्यों ने मुझे सपोर्ट किया लेकिन सैफ नर्वस थे। बाद में उन्होंने कहा कि तुम स्टार हो और तुम यह सब कर लोगी।'
'डांस इंडिया डांस' का यह सातवां सीजन है जिसका नाम 'डांस इंडिया डांस: बैटल ऑफ द चैम्पियन' है। फिलहाल यह देखना होगा कि करीना जज की भूमिका में जनता का दिल जीत पाती हैं या फिर नहीं।
4 of 5
Saif Ali khan, Taimur and Kareena
- फोटो : file photo
करीना से पहले कई एक्ट्रेस रियलिटी शो में जज की भूमिका निभा रही हैं और कुछ निभा चुकी हैं। इन एक्ट्रेस में माधुरी दीक्षित और शिल्पा शेट्टी का नाम शामिल है। माधुरी दीक्षित 'झलक दिखला जा' और 'डांस दीवाने' में बतौर जज नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Madhuri Dixit and Shilpa Shetty
- फोटो : twitter
जल्द ही माधुरी 'डांस दीवाने 2' सीजन में भी बतौर जज नजर आएंगी। वहीं शिल्पा शेट्टी 'सुपर डांसर चैप्टर 3' में बतौर जज नजर आ रही हैं। 'डांस इंडिया डांस' शो कब से टेलीकास्ट होगा इस बात की तो कोई जानकारी नहीं है। इतना जरूर है कि इस खबर से करीना के फैंस जरूर खुश हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X