बॉलीवुड की बिंदास गर्ल बेबो यानि करीना कपूर खान अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर सिर्फ परिवार के साथ समय बिताना करीना की हर एक बात खबर बन जाती है। करीना सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती रहती हैं। करीना अभिनेत्री अमृता अरोड़ा की बेस्ट फैंड हैं और दोनों सहेलियों को अक्सर साथ समय बिताते भी देखा जाता है।
सोशल मीडिया: गर्लगैंग संग मस्ती करती नजर आईं करीना कपूर खान, दिलकश तस्वीरों से नहीं हटेंगी नजरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें पोस्ट की उनमें पहली तस्वीर में सभी दोस्तों एक साथ काउच पर बैठी नजर आ रही हैं। इसके साथ करीना ने कैप्शन में लिखा, 'ओके तुम हमारे साथ बैठ सकती हो'। इन तस्वीरों में गर्ल गैंग का खूबसूरत अटायर भी फैंस को काफी पसंद आया। करीना ने जहां ग्रे मॉक नेक टॉप के साथ सफेद पैंट पहनी थी तो वहीं मलाइका पीली स्लिप ड्रेस और नेकलेस पहने नजर आईं।
View this post on Instagram
मलाइका की बहन और करीना की बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा ने ओवरसाइज्ड टी शर्ट और बाइकर शॉर्ट्स पहना था। वहीं महीप कपूर सफेद टाई-अप टॉप और जींस में नजर आईं। गर्ल गैंग के इस लुक और उनकी शानदार तस्वीरों पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और प्यार लुटा रहे हैं।
बता दें कि एक और तस्वीर में करीना अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता के साथ नजर आईं। दोनों सहेलियों ने साथ तस्वीर खिंचवाई जिस पर करीना ने लिखा- फॉरेवर। इसके साथ ही उन्होंने मलाइका को लोकेशन और महीप को शानदार तस्वीरें खींचने का क्रेडिट भी दिया।
इसके अलावा करीना ने दो बूमरैंग वीडियो भी साझा किए जो दर्शकों को काफी पसंद आए। बता दें कि पिछले दिनों अपनी डेब्यू किताब प्रेग्नेंसी बाइबल को लेकर करीना काफी चर्चा में रहीं। उन्होंने अपनी इस किताब में दोनों प्रेग्नेंसी से जुड़ी बातें लिखी हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना आमिर खान संग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं।