फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Randhir Kapoor Birthday: रणधीर-बबीता की फोटो शेयर कर बेटी करीना कपूर ने किया पिता को विश, लिखा प्यार भरा नोट

Tue, 15 Feb 2022 12:47 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Tue, 15 Feb 2022 12:47 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan shares a black and white photo of Randhir kapoor and Babita for wishing Randhir on his 75th birthday
करीना कपूर खान ने अपने पिता रणधीर कपूर को किया विश - फोटो : social media

करीना कपूर खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट के साथ अपने पिता अभिनेता रणधीर कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है। आज बॉलीवुड के शो मैन राज कपूर के बेटे और अनुभवी अभिनेता रणधीर अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। पिता राज कपूर की फिल्मों में बतौर बाल कलाकार एंट्री पाकर रणधीर कपूर ने करोड़ों दिलों को जीता। रणधीर अपने जमाने के हैंडसम एक्टर्स में से एक थे।

Kareena Kapoor Khan shares a black and white photo of Randhir kapoor and Babita for wishing Randhir on his 75th birthday
रणधीर कपूर अपने परिवार के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ यूं दी पिता को बधाई
करीना ने अपने पिता के पुराने दिनों की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की, जिसमें रणधीर और बबीता नजर आ रहे हैं। इस थ्रोबैक तस्वीर को साझा करते हुए करीना ने अपने पिता के लिए लिखा, "दुनिया के सबसे अच्छे आदमी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सबसे प्यारे पापा हैं। सामू, कियू, टिम टिम और जेह बाबा के लिए बेस्ट नानू हैं।" इस तस्वीर में रणधीर और बबीता को एक साथ प्यार से बैठे हुए देखा जा सकता है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)


 
Kareena Kapoor Khan shares a black and white photo of Randhir kapoor and Babita for wishing Randhir on his 75th birthday
रणधीर कपूर

फैंस और दोस्त कर रहे विश 
करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, जिसके चलते उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी है। ऐसे उनकी हर पोस्ट पर जमकर कमेंट आते हैं और ऐसा ही कुछ इस पोस्ट पर देखने को मिल रहा है। इस पोस्ट का कमेंट सेक्शन ढेर सारी शुभकामनाओं से भर गया है। करीना की बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा ने भी रणधीर कपूर को बधाई देते हुए लिखा,"हैप्पी बर्थडे अंकल।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan shares a black and white photo of Randhir kapoor and Babita for wishing Randhir on his 75th birthday
रणधीर कपूर, बबीता - फोटो : सोशल मीडिया

रणधीर और बबीता हो चुके हैं अलग
करीना के माता-पिता 34 साल पहले ही एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। यह दोनों अलग-अलग घरों में रहते हैं, लेकिन तलाकशुदा नहीं हैं। इसके बावजूद बीते दिनों अभिनेत्री बबीता रणधीर को अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया था। उन्होंने कहा था, "रणधीर मेरे जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने मुझे दो प्यारे-प्यारे बच्चे दिए हैं। हम सब बड़े हो चुके हैं, और हमने अलग रहने का फैसला किया। लेकिन हम एक-दूसरे के दुशमन नहीं हैं।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed