फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Badhaai Do Collection Day 4: वैलेंटाइन डे पर 'बधाई दो' के कलेक्शन में उछाल, बॉक्स ऑफिस पर चार दिन में हुई इतनी कमाई

Tue, 15 Feb 2022 11:41 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 15 Feb 2022 11:41 AM IST
विज्ञापन
Badhaai Do Box Office Collection Day 4 rajkummar rao bhumi pednekar film
बधाई दो - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। वैलेंटाइन डे के दिन फिल्म के कलेक्शन में इजाफा देखने को मिला। 11 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले तीन दिनों में महज 7.82 करोड़ का कलेक्शन ही किया था। लेकिन चौथे दिन फिल्म के कलेक्शन में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली।

Badhaai Do Box Office Collection Day 4 rajkummar rao bhumi pednekar film
Badhaai Do Review - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

चौथे दिन का कलेक्शन कुछ ये रहा
सामाजिक मुद्दे पर बनीं राजकुमार और भूमि की इस फिल्म को वैलेंटाइन डे का फायदा मिला। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने चौछे दिन करीबन 2 करोड़ का कलेक्शन किया है। ‘बधाई दो’ की ओपनिंग 1.50 करोड़ रुपये रही। हालांकि फिल्म ‘बधाई दो’ ने अच्छे रिव्यूज और लोगों की बातचीत से मिले प्रचार के चलते अगले दो दिन अपना कारोबार बेहतर किया। ‘बधाई दो’ ने शनिवार को 2.50 करोड़ रुपये और शनिवार को 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की।

Badhaai Do Box Office Collection Day 4 rajkummar rao bhumi pednekar film
Badhaai Do Review - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म की कुल कमाई अब तक 9.50 करोड़ रुपये हो चुकी है। रविवार को फिल्म ने सबसे अधिक कमाई की है। हालांकि कलेक्शन का मामले में यह फिल्म रवि तेजा की रिलीज हुई फिल्म खिलाड़ी से पिछड़ गई है। खिलाड़ी ने पहले दिन 6.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकर हंगामा कर दिया। इसके मुकाबले ‘बधाई दो’ की ओपनिंग 1.50 करोड़ रुपये रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Badhaai Do Box Office Collection Day 4 rajkummar rao bhumi pednekar film
'बधाई दो' - फोटो : social media

फिल्म में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर एक पीटी टीचर सुमन के किरदार में हैं। जबकि राजकुमार राव शार्दुल ठाकुर नामक एक पुलिस अधिकारी बने हैं। यह फिल्म समलैंगिकता सहित कई सामाजिक मुद्दों प्रमुखता से उठाती है। फिल्म को दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है लेकिन ये रिस्पॉन्स कलेक्शन में तब्दील नहीं हो पा रहा। कोरोना की तीसरी लहर के बाद दर्शक अब भी सिनेमाघर जाने से कतरा रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed