फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakhi Sawant-Ritesh: पति से अलग होकर राखी सावंत ने बयां किया अपना दर्द, कहा- 'रितेश ने मुझे छोड़ दिया, मैं उससे बहुत प्यार करती थी...'

Tue, 15 Feb 2022 10:59 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 15 Feb 2022 10:59 AM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant spoke about Ritesh, a day after announcing her separation from him. Here is what she has said.
राखी सावंत और रितेश - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री राखी सावंत अपने पति रितेश से अलग हो चुकीं हैं। उन्होंने अपनी तीन साल की शादी तोड़ दी है। हाल ही में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टेटमेंट जारी कर अपने प्रशंसकों को इस बात की जानकारी दी थी। अब राखी सावंत ने अपने पति रितेश के बारे में खुलकर बात की है। 

Rakhi Sawant spoke about Ritesh, a day after announcing her separation from him. Here is what she has said.
राखी सावंत और रितेश - फोटो : सोशल मीडिया

वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले रविवार को राखी सावंत ने रितेश से अलग होने का एलान किया था। अभिनेत्री ने कहा कि वह 'कुछ चीजों से अनजान' थीं, जो मेरे नियंत्रण से बाहर थीं। अपने बयान में, अभिनेत्री ने कहा था कि वह 'वास्तव में दुखी हैं और उनका दिल टूट गया है'। 

Rakhi Sawant spoke about Ritesh, a day after announcing her separation from him. Here is what she has said.
राखी सावंत और रितेश - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में राखी ने रोते हुए कहा, "उसने मुझे छोड़ दिया! मैं उससे बहुत प्यार करती थी और उसने मुझे छोड़ दिया। कुछ हफ्ते पहले बिग बॉस के बाद, हम मुंबई में अपने घर में साथ रहने लगे, लेकिन कल उसने अपना सामान पैक किया अैर मुझे छोड़कर चला गया। उसने कहा कि वह कानूनी परेशानी में है क्योंकि उसने अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया और अब वह मेरे साथ नहीं रहना चाहता। उसने कहा कि उसने अपने व्यवसाय में भी काफी नुकसान झेला है। मेरे साथ बिग बॉस के घर में प्रवेश करने के बाद बहुत छानबीन से गुजरना पड़ा। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद, जब मुझे पता चला कि उसकी एक पत्नी और एक बच्चा है, तो मेरा दिल टूट गया। मैं एक महिला और एक बच्चे के साथ अन्याय नहीं कर सकती। उसने मुझे छोड़ दिया है और सब कुछ समाप्त हो गया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant spoke about Ritesh, a day after announcing her separation from him. Here is what she has said.
राखी सावंत, रितेश - फोटो : सोशल मीडिया

उनकी मुलाकात को याद करते हुए राखी ने कहा, “हम व्हाट्सएप के जरिए जुड़े और हमने लगभग 6 महीने तक बातचीत की। फिर उसने अपनी लोकेशन, बैंक अकाउंट डिटेल्स और अन्य चीजें भी भेजीं और मैंने उस पर विश्वास कर लिया। उसने शादी का प्रस्ताव रखा और चूंकि मैं भी अपनी जिंदगी में किसी के साथ घर बसाना चाहती थी, इसलिए मैंने उससे तीन साल पहले शादी कर ली थी। फिर जब मैंने यह सार्वजनिक किया कि मैं शादीशुदा हूं, तो कोई मुझपर विश्वास नहीं कर रहा था। इसलिए मैंने रितेश को अपने साथ बिग बॉस के घर में आने के लिए मना लिया। मैं उससे बहुत प्यार करती हूं और मैं उसे हर चीज के लिए माफ कर दूंगी। अगर उसका तलाक हो जाता है और वह मेरे पास वापस आना चाहता है, तो उसे पता होना चाहिए कि मैं उसका इंतजार कर रही हूं। लेकिन अगर वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खुश है तो भगवान उन्हें आशीर्वाद दे। लेकिन मेरे लिए शादी और प्यार कोई मजाक नहीं है।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed