{"_id":"6060d4638ebc3edbf03227d8","slug":"kareena-kapoor-khan-shares-a-throwback-posts-family-picture-from-london-trip-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"थ्रोबैक: करीना ने साझा की लंदन ट्रिप की खूबसूरत तस्वीर, करिश्मा ने किया ये कमेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
थ्रोबैक: करीना ने साझा की लंदन ट्रिप की खूबसूरत तस्वीर, करिश्मा ने किया ये कमेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Mon, 29 Mar 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अपने परिवार के साथ करीना कपूर
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने फैंस के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। पिछले दिनों करीना ने अपनी सेल्फी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी और अब उन्होंने एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। जिसमें उनका पूरा परिवार नजर आ रहा है। इस पोस्ट उनकी बहन और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने खास कमेंट भी किया है।
2 of 5
करीना कपूर
एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से लंदन ट्रिप की पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में करीना के अलावा उनके पति और अभिनेता सैफ अली खान, बेटे तैमूर, बहन करिश्मा कपूर, उनके दोनों बच्चे समायरा और कियान और मां बबीता नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'वह लंदन में एक और फैमिली ट्रिप पर जाने का और इंतजार नहीं कर सकती।'
3 of 5
करीना कपूर की इंस्टाग्राम पोस्ट
- फोटो : Instagram
उन्होंने लिखा, 'हमेशा एक साथ बेहतर।' इस फोटो में सभी लोग कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। तो वहीं करीना की इस पोस्ट पर करिश्मा ने कमेंट करते हुए लिखा, 'इंतजार नहीं कर सकती।' और दिल वाला इमोजी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : Instagram
इससे पहले करीना कपूर ने अपनी दो अलग-अलग सेल्फी शेयर की थी। जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया था। तो वहीं करीना ने एक और फोटो साझा की थी, जिसमें वो अपने छोटे बेटे को निहार रही थी और इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'खुद को उसे देखने से रोक नहीं सकती।' हालांकि, इस फोटो में उनका बेटा नहीं दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
5 of 5
सैफ अली खान, करीना कपूर
- फोटो : फाइल
बता दें कि करीना कपूर ने 21 फरवरी को बेटे को जन्म दिया था। करीना ने साल 2012 में अभिनेता सैफ अली खान से शादी रचाई थी और साल 2016 में उन्होंने तैमूर को जन्म दिया था। इसके बाद अब कपल दोबारा माता-पिता बने हैं। तो वहीं दूसरे बच्चे को जन्म देने के बाद करीना वापस काम पर लौट आई हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आने फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' होगी, जिसमें उनके साथ एक्टर आमिर खान लीड रोल में होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।