फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करीना कपूर ने साझा की 20 साल पुरानी तस्वीर, बेस्ट फ्रेंड के साथ दे रही हैं 'फ्रेंडशिप गोल्स'

Sun, 31 May 2020 04:03 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 31 May 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Shares Throwback Photo With Best Friend Amrita Arora Goes Viral
करीना कपूर, अमृता अरोड़ा - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने जब से सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर आमद दी है। तब से वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगी हैं। करीना कपूर अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। अपनी ही नहीं बल्कि वो अपने परिवार और दोस्तों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में करीना ने अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की है।

Kareena Kapoor Khan Shares Throwback Photo With Best Friend Amrita Arora Goes Viral
Malaika Arora, Kareena and Amrita Arora - फोटो : Instagram

करीना कपूर खान, उनकी बहन करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा और मलाइका अरोड़ा ये चारों अच्छी फ्रेंडशिप रखती हैं। चारों अक्सर एकसाथ नजर आती रहती हैं। लॉकडाउन के बीच भी ये सभी कई बार एक दूसरे को मिस करती नजर आईं। अब हाल ही में एक बार फिर से करीना कपूर को अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा की याद आ गई है। करीना ने दोनों की साथ में एक पुरानी तस्वीर साझा की है।

Kareena Kapoor Khan Shares Throwback Photo With Best Friend Amrita Arora Goes Viral
करीना कपूर, अमृता अरोड़ा - फोटो : Social Media

करीना कपूर और अमृता अरोड़ा की ये तस्वीर कई साल पुरानी है। तस्वीर में दोनों फ्रेंडशिप गोल्स देते नजर आ रहे हैं। दोनों की तस्वीर को इनके फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। तस्वीर में दोनों की बॉन्डिंग भी बेहतरीन लग रही है। तस्वीर के साथ कैप्शन में करीना ने लिखा, 'थैंक्यू काजल आनंद इतनी खूबसूरत याद के लिए। बेस्ट फ्रेंड गोल्स। लॉकडाउन नॉस्टैल्जिया।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Thank you @putlu for the most beautiful memory... #BFFGoals ❤❤❤ . #Repost @putlu . . . . Lockdown nostalgia .... besties then and besties now

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Shares Throwback Photo With Best Friend Amrita Arora Goes Viral
Kareena Kapoor, Amrita Arora - फोटो : amar ujala mumbai

करीना की इस तस्वीर पर अमृता ने भी कमेंट किया है। अमृता ने कमेंट करते हुए लिखा, '20 साल पुरानी तस्वीर'। दोनों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर पर यूजर्स भी दोनों बेस्फ्रेंड्स की खूब तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Shares Throwback Photo With Best Friend Amrita Arora Goes Viral
kareena kapoor - फोटो : instagram

गौरतलब है कि करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनकी तस्वीरों को उनके फैंस भी काफी पसंद करते हैं। उनकी हर एक तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी खूब होते हैं। करीना की तस्वीरों में लोगों को लिखे हुए कैप्शन खूब पसंद आते हैं। करीना की तस्वीरों के कैप्शन होते भी लाजवाब हैं।

पढ़ें: 25 साल पहले ऐसे दिखते थे अर्जुन रामपाल, सोशल मीडिया पर वायरल हुई थ्रोबैक तस्वीर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed