फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करीना के जन्म के बाद अलग हो गए थे बबीता और रणधीर कपूर, इस तरह हुई थी करिश्मा और बेबो की परवरिश

Sat, 19 Dec 2020 11:54 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 19 Dec 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor khan speaks about her parents Randhir and Babita divorce
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

कहते हैं कि जोड़ियां ऊपरवाला बना कर भेजता है, लेकिन कई बार लोग इस रिश्ते को पूरी तरह से नहीं निभा पाते। सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की गलियों में भी बहुत से रिश्ते ऐसे बने जो शादी के बंधन में बंधे, लेकिन फिर उनकी राहें अलग हो गईं। इनमें कई सेलेब्स के नाम शामिल हैं। हालांकि हम यहां बात कर रहे हैं एक्टर रणधीर कपूर और एक्ट्रेस बबीता के बारे में जिनके रास्ते बहुत पहले अलग हो गए थे, लेकिन उन्होंने अपनी बेटियों करीना और करिश्मा की परवरिश में इस बात का ज्यादा असर नहीं पड़ने दिया।

Kareena Kapoor khan speaks about her parents Randhir and Babita divorce
करीना कपूर

रणधीर और बबीता जब अलग हुए तो उस वक्त करीना महज 7 साल की थीं। ये बात तो हर कोई जानता है कि बबीता ने अपनी दोनों बेटियों की परवरिश अपने दम पर की है। इतना ही नहीं खुद करीना और करिश्मा भी अक्सर अपनी मां की तारीफ करती दिखती हैं जिन्होंने बिना किसी बाहरी मदद के एक सिंगल मां का फर्ज निभाया है।

Kareena Kapoor khan speaks about her parents Randhir and Babita divorce
करीना कपूर - फोटो : instagram

हाल ही में एक इंटरव्यू में करीना ने अपने माता-पिता के तलाक के बारे में बात की और कई खुलासे किए। करीना ने बताया कि उनके माता पिता भले ही एक छत के नीचे ना रहते हों, लेकिन वो एक अच्छे दोस्त हैं। करीना ने कहा कि, 'मेरी मां मेरी बेस्ट फ्रेंड हैं, लेकिन मैं अपने पिता का भी उतना ही प्यार और सम्मान करती हूं। करीना ने कहा कि वो एक ऐसे किस्म के शख्स हैं जो हमारे साथ भले ना रहते हों, लेकिन हमेशा हमारा साथ देते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor khan speaks about her parents Randhir and Babita divorce
मां बबीता के साथ करीना कपूर

करीना ने कहा कि, 'वो कभी भी खुले तौर पर अपने प्यार का इजहार नहीं करते, लेकिन हमें पता है कि वो हमारे साथ खड़े हैं। मेरे माता-पिता का संबंध बहुत ही प्यारा है क्योंकि कई बार जब दो लोगों को ये एहसास होता है कि उनकी जिंदगी वैसे नहीं चल रही जैसी उन्होंने सोची थी तो अलग हो जाना ही बेहतर है और उन्होंने अलग रहते हुए भी सारे फर्ज निभाए हैं। जरूरी नहीं है कि आप साथ ही रहें, आप दूर रहकर भी दोस्त रह सकते हैं और फैसले ले सकते हैं।

विज्ञापन
Kareena Kapoor khan speaks about her parents Randhir and Babita divorce
करीना कपूर - फोटो : amar ujala

करीना ने आगे कहा कि, 'ये जरूरी नहीं है कि सब एक छत के नीचे हमेशा साथ रहें तो ही परिवार बना रहेगा। मैंने और करिश्मा ने बहुत कम उम्र में ही इस बात को समझ लिया था कि ऐसे भी रिश्ता हो सकता है। मैंने अपने माता-पिता को देखा है कि जरूरत के वक्त वो हमेशा एक दूसरे के साथ खड़े रहते हैं और फिर कभी वो अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीते हैं, जो कि मेरे हिसाब से बहुत अच्छा है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed