करीना कपूर खान अक्सर अपने फैंस को कुछ नया करके हैरान कर देती हैं। अच्छी अभिनेत्री होने के साथ-साथ करीना कपूर खान एक अच्छी मां भी हैं ये तो हम सब जानते हैं, लेकिन अब करीना अपनी जिंदगी में एक और नई शुरुआत करने का रही हैं। दरअसल करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है। इस फिल्म के साथ ही करीना कपूर फिल्म जगत में बतौर निर्माता अपना एक नया सफर शुरू करने जा रही हैं।
नई शुरुआत: निर्माता बनीं करीना कपूर खान, हंसल मेहता और एकता कपूर के साथ करेंगी काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकता कपूर के साथ मिलकर करेंगी प्रोड्यूस
करीना कपूर खान अपनी इस फिल्म का निर्माण एकता कपूर के बैनर बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ मिलकर करेंगी। इससे पहले करीना कपूर खान एकता कपूर की फिल्म वीरे दी वेडिंग में नजर आ चुकी हैं। तबसे ही इन दोनों के बीच एक स्ट्रॉंग बॉन्ड देखने को मिलता है। ऐसे में बतौर निर्माता दो मजबूत महिलाओं के साथ आने से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।
जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही यूके में शुरू होगी। सबसे खास बात ये है ब्लॉकबस्टर मूवी 'वीरे दी वेडिंग' करीना कपूर खान की उनके बेटे तैमूर के जन्म के बाद पहली फिल्म थी और यह उनके दूसरे बच्चे जेह के जन्म के बाद दूसरी फिल्म है। उनकी ये दोनों ही फिल्में एकता कपूर के साथ हैं।
बॉलीवुड से मिल रही हैं बधाई
करीना कपूर खान के अपनी नई फिल्म के ऐलान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब बधाइयां मिल रही हैं। उनकी सबसे अच्छी दोस्त अमृता अरोड़ा ने कमेन्ट करते हुए हैंड्स डाउन का इमोजी भेजा तो वही करिश्मा कपूर ने लिखा, ‘मैं इसका इंतजार नहीं कर पा रही हूं। करीना के फैंस भी उन्हें निर्माता बनने पर ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।
बतौर निर्माता सफर शुरू करने पर करीना ने कही ये बात
निर्माता के तौर पर अपना एक नया सफर शुरू करने जा रही करीना कपूर खान ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, ‘एकता कपूर के साथ निर्माता के रूप में इस फिल्म में काम करने के लिए खुद को सम्मानित महसूस कर रही हूं और बहुत अधिक उत्साहित हूं। उन्हें मेरा परिवार बरसो से जानता है। मैं हंसल मेहता की हमेशा से बहुत बड़ी प्रशंसक रही हूं। वो इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं उनके साथ पहली बार किसी फिल्म में काम करना बहुत ही खास होगा। बहुत कुछ ऐसा है जो इस फिल्म में पहली बार है। मैं बस इस सफर को शुरू करने का इंतजार कर रही हूं।