फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेटफ्लिक्स ने किया ‘हीरामंडी’ बनाने का एलान, भंसाली बोले, ‘ये सीरीज मेरी फिल्म यात्रा का अहम पड़ाव’

Tue, 10 Aug 2021 02:15 PM IST
संकल्प सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 10 Aug 2021 02:15 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali will be partnering with Netflix for his upcoming series Heeramandi
हीरामंडी - फोटो : Netflix

सोमवार को अपने निर्देशन करियर के 25 साल पूरे करने वाले नई पीढ़ी के नए शो मैन संजय लीला भंसाली भले इस दिन अपनी अगली महात्वाकांक्षी फिल्म ‘बैजू बावरा’ का एलान करने से चूक गए लेकिन इसकी कमी ओटीटी नेटफ्लिक्स ने पूरी कर दी है, उनकी अगली प्रस्तुति ‘हीरामंडी’ का एलान करके। बंटवारे से पहले के लाहौर में बसी एशिया की सबसे चर्चित वेश्याओं की बस्ती की इस कहानी को लेकर भंसाली अरसे से फिल्म बनाने की योजनाएं बनाते रहे हैं। इसका तमाम सारा संगीत भी वह तैयार कर चुके हैं। लेकिन, कभी उनका संयोग नहीं बना तो कभी उनकी हीरोइनों का। उनकी अगली फिल्म ‘बैजू बावरा’ का एलान भी बताते हैं इसकी हीरोइन के ऐन मौके पर ना कर देने के चलते ही अटका। बहरहाल, भंसाली को हैप्पी बर्थडे कहते हुए नेटफ्लिक्स ने दुनिया को ये बताया है कि दोनों की भागीदारी पर मुहर लग चुकी है और दोनों मिलकर भंसाली के बहुत पुराने इस सपने पर एक एकदम नए रंगरूप वाली वेब सीरीज बनाने जा रहे हैं।

Sanjay Leela Bhansali will be partnering with Netflix for his upcoming series Heeramandi
संजय लीला भंसाली - फोटो : Social media

संजय लीला भंसाली ने लंबे समय तक निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा के साथ काम किया है। फिल्मों ‘1942 ए लव स्टोरी’ और ‘करीब’ के गानों में भंसाली ने अपना कमाल दिखाया तो फिल्म जगत ने उन्हें नोटिस करना शुरू किया। और, फिर उन्होंने बतौर निर्देशक अपने करीब दोस्त सलमान खान और मनीषा कोइराला को लेकर अपनी पहली फिल्म बनाई, ‘खामोशी द म्यूजिकल’। इस फिल्म की रिलीज को सोमवार को 25 साल पूरे हुए तो तमाम कलाकारों ने उन्हें इस मौके की बधाई दी, लेकिन जो कभी भंसाली के सबसे करीब हुआ करते थे, ऐसे कुछ सितारे उन्हें इस मौके पर सोशल मीडिया पर बधाई देना भूल भी गए।

Sanjay Leela Bhansali will be partnering with Netflix for his upcoming series Heeramandi
संजय लीला भंसाली - फोटो : social media

भंसाली अपने निर्देशन करियर के 25 साल पूरे होने को सोशल मीडिया पर एक जश्न में बदल देना चाहते थे। उनके करीबी बताते हैं कि इस दिन वह पूरी तैयारी के साथ अपनी अगली फिल्म ‘बैजू बावरा’ का एलान करने वाले थे। फिल्म में रणबीर कपूर की जगह रणवीर सिंह के आने की चर्चाएं सामने आईं लेकिन रणवीर सिंह की तरफ से इस पर कुछ नहीं कहा गया। फिर चर्चा चली कि फिल्म की हीरोइन दीपिका पादुकोण होंगी और इसके तुरंत बाद खबरें ये भी आईं कि दीपिका फिल्म के लिए उतना ही वेतन चाहती हैं जितना भंसाली रणवीर को दे रहे हैं। बात यहीं आकर अटकी बताई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali will be partnering with Netflix for his upcoming series Heeramandi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

बहरहाल, नेटफ्लिक्स ने भंसाली के हिंदी सिनेमा में रजत जयंती वर्ष पर ‘हीरामंडी’ का एलान किया और ये भी बताया कि इसके सितारों का एलान जल्द ही किया जाएगा। भंसाली इन दिनों अपनी एक फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को रिलीज करने की तैयारियों में जुटे हैं। इस फिल्म मेँ आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। ‘हीरामंडी’ भी इसी तेवर की सीरीज होगी और भंसाली इसके लिए कलाकारों की तलाश और उनसे बातचीत शुरू कर चुके हैं।

विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali will be partnering with Netflix for his upcoming series Heeramandi
संजय लीला भंसाली - फोटो : Social media
भंसाली अपनी इस नई शुरूआत पर कहते हैं, ‘वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ बतौर एक फिल्मकार मेरी यात्रा का एक अहम पड़ाव है। लाहौर की नाचनेवालियों पर बनी एक ये एक अनोखी वेब सीरीज है, एक गाथा है। ये एक महात्वाकांक्षी, भव्य और लोगों को अपने में समा लेने वाली सीरीज है और इसी के चलते मैं इसे बनाते हुए उत्साहित भी हूं और साथ ही थोड़ा आशंकित भी हूं।’
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed