फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का दिखा रोमांटिक अंदाज, फैंस ने बताया बेस्ट जोड़ी

Tue, 10 Aug 2021 02:06 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 10 Aug 2021 02:06 PM IST
विज्ञापन
sidharth malhotra and kiara advani romantic video goes viral on social media fans like their chemistry
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

बॉलीवुड में आए दिन कई जोड़ियां बनती और बिगड़ती हैं। आलिया रणबीर हो या फिर विक्की कौशल और कटरीना कैफ की जोड़ी प्रशंसक इन्हें काफी पसंद करते हैं। हाल ही में एक और जोड़ी है जो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही है और वो जोड़ी है सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की। इन दोनों की जोड़ी प्रशंसकों को इतनी अधिक पसंद आ रही है कि वो इनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।



एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं ये दोनों

रिपोर्ट्स के मुताबिक कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों एक साथ फिल्म ‘शेरशाह’ में नजर आने वाले हैं। दोनों इन दिनों काफी व्यस्त हैं। हालांकि इनकी फिल्मों के साथ-साथ इन दोनों के रिश्ते को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। बॉलीवुड के गलियारो से ये खबर आ रही है कि ये दोनों एक-साथ रिश्ते में हैं। दोनों को एक-दूसरे के घर जाते हुए कई बार मीडिया कैमरा में कैप्चर किया गया है। हालांकि इन दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कुछ बात नहीं की है।

sidharth malhotra and kiara advani romantic video goes viral on social media fans like their chemistry
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कियारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने ‘शेरशाह’ के गाने ‘राता लम्बिया-लम्बिया’ पर परफॉर्म करते हुए नजर आए। वीडियो में इन दोनों की बेहतरीन केमिस्ट्री नजर आ रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

sidharth malhotra and kiara advani romantic video goes viral on social media fans like their chemistry
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

सिद्धार्थ की बाहों में दिखी कियारा आडवाणी

इस वीडियो में जहां कियारा आडवाणी वाइन रंग की साड़ी में नजर आईं तो वही सिद्धार्थ मल्होत्रा आर्मी जैकेट पहने नजर आए। इस वीडियो में कियारा आडवाणी जहां आगे-आगे चल रही थीं तो वही सिद्धार्थ मल्होत्रा उनके पीछे-पीछे चल रहे हैं। वीडियो के आगे क्लिप में सिद्धार्थ-कियारा का रोमांटिक अंदाज भी देखने को मिला। वीडियो में कियारा सिद्धार्थ की बाहों में नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
sidharth malhotra and kiara advani romantic video goes viral on social media fans like their chemistry
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

प्रशंसकों को पसंद आया कियारा-सिद्धार्थ का अंदाज

सिद्धार्थ- कियारा के इस वीडियो को देखने के बाद उनके प्रशंसक उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा, ‘क्या जोड़ी है माय गॉड’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘उफ्फ, प्योर लव गोल है’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप दोनों बहुत ही खुश लग रहे हैं’।

विज्ञापन
sidharth malhotra and kiara advani romantic video goes viral on social media fans like their chemistry
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

शेरशाह में दिखेगी ये जोड़ी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। ये दोनों 12 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म ‘शेरशाह’ में नजर आ रहे थे। इस फिल्म को 12 अगस्त को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। फिल्म शेरशाह कैप्टन कारगिल वार के अमर शहीद विक्रम बत्रा की कहानी है। सिद्धार्थ मल्होत्रा विक्रम बत्रा के किरदार में दिखेंगे, वहीं कियारा आडवाणी उनकी गर्लफ्रेंड डिंपल चीमा के किरदार में दिखेंगी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed