करीना कपूर खान बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। फैंस उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखना पसंद करते हैं। प्रशंसकों के दिल में हमेशा अभिनेत्री के अगले प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता बनी रहती है। पिछले कुछ दिनों से बेबो के अगले प्रोजेक्ट को लेकर कई खबरें आ रही हैं। खबर आ रही है कि अभिनेत्री गीतू मोहनदास की निर्देशित 'टॉक्सिक' में केजीएफ स्टार यश के साथ अभिनय करेंगी। लेकिन अब, अभिनेत्री की टीम ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
Kareena Kapoor:'घोषणा का इंतजार करें', टॉक्सिक में यश के साथ काम करने की खबरों पर बेबो की टीम ने तोड़ी चुप्पी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर खान की टीम ने आज एक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है, "करीना कपूर खान की अगली फिल्म के बारे में कई अटकलें लगाई जा रही हैं। जबकि हम फैंस की उत्साह और इच्छाओं को समझते हैं। हम मीडिया से अनुरोध करते हैं कि वे अभिनेत्री के अगले प्रोजेक्ट और इसकी स्टार कास्ट के बारे में समय से पहले अनुमान लगाने से बचें। कुछ बहुत ही रोमांचक होने वाला है। हम सभी से आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा करने का अनुरोध करते हैं।"
Emraan Hashmi: फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' का हिस्सा बने इमरान हाशमी! निभाएंगे खलनायक की भूमिका?
हालांकि, बयान से अभी तक यह साफ नहीं है कि टीम किस फिल्म की बात कर रही है, लेकिन 'टॉक्सिक' के बारे में हालिया चर्चा के साथ ऐसा प्रतीत होता है जैसे बेबो की टीम यश स्टारर टॉक्सिक के आसपास की अटकलों को लेकर कह रही है। टीम के इस बयान के बाद करीना के सभी प्रशंसकों को आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा करनी होगी।
पिछले दिनों करीना ने अपने पति सैफ अली खान और बच्चों जहांगीर अली खान और तैमूर अली खान के साथ स्विट्जरलैंड में नए साल की छुट्टियां बिताईं। अभिनेत्री ने वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की थी, जिसे फैंस का खूब प्यार भी मिला था।
Ustad Rashid Khan: राजकीय सम्मान के साथ राशिद खान को दी गई अंतिम विदाई, बदायूं में होंगे सुपुर्द-ए-खाक
करीना के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार ‘द बकिंघम मर्डर्स’ में देखा गया था। द बकिंघम मर्डर्स, हंसल मेहता द्वारा निर्देशित थी। वही, करीना की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में द क्रू है।