{"_id":"5cfcf32ebdec22070460cc23","slug":"kareena-kapoor-khan-to-madhuri-dixit-10-bollywood-actress-without-makeup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिना मेकअप ये 10 एक्ट्रेस भी कई बार आ चुकी सामने, असली तस्वीर देखते ही खा जाएंगे धोखा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिना मेकअप ये 10 एक्ट्रेस भी कई बार आ चुकी सामने, असली तस्वीर देखते ही खा जाएंगे धोखा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sun, 09 Jun 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
Rani, Kareena and Sushmita
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक वक्त ऐसा था कि जब बॉलीवुड एक्ट्रेस बिना मेकअप के सामने आने में हिचकिचाती थीं। अब समय काफी बदल गया है और हीरोइनें बिना मेकअप भी फैंस के सामने आने से कतराती नहीं है। हाल ही में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने बिना मेकअप के सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की। करीना की यह तस्वीर खूब वायरल हुईं। कुछ लोगों ने करीना की सेल्फी को पसंद किया तो कुछ उन्हें ट्रोल करने लगे। हालांकि बिना मेकअप सेल्फी में करीना एकदम अलग नजर आ रही हैं। करीना ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं हैं जिन्होंने बिना मेकअप सेल्फी पोस्ट की है। कई सेलिब्रिटी इस तरह की सेल्फी पोस्ट कर चुके हैं तो कई लोग बिना मेकअप स्पॉट हुए। बॉलीवुड की दिग्गज हीरोइनों के बिना मेकअप वाली तस्वीरें दिखाते हैं।
2 of 11
kajal aggarwal
- फोटो : social media
बॉलीवुड के अलावा काजल अग्रवाल साउथ फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। काजल ने हाल ही में बिना मेकअप तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। अपनी तस्वीर के साथ काजल ने लिखा कि 'लोग अपने आपको और ज्यादा खोज नहीं सकते। हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां लोग बाहरी खूबसूरती पाने के लिए पागल हैं क्योकि सोशल मीडिया पर ऐसी खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ावा दिया जाता है। लाखों रुपये कॉस्मेटिक्स और सौंदर्य उत्पादों पर खर्च कर दिए जाते हैं इस वादे के साथ कि एक परफेक्ट बॉडी मिलेगी।'
3 of 11
Sara Ali Khan
- फोटो : file photo
सारा अली खान इन दिनों 'लव आज कल 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। सारा और कार्तिक आर्यन ने दिल्ली में शूटिंग का पहला शेड्यूल खत्म किया है। हाल ही में सारा मुंबई एयरपोर्ट स्पॉट हुईं। इस दौरान वह बिना मेकअप किए हुए नजर आईं। इससे पहले भी वह अपनी मां के साथ कलंक देखने गई थी जब बिना मेकअप के नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
Sonam Kapoor
- फोटो : file photo
फैशन डीवा कही जाने वाली सोनम कपूर हमेशा परफेक्ट लुक में दिखती हैं। कुछ दिन पहले सोनम ने अपने बिना मेकअप वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद ये तस्वीर शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'बिना मेकअप के'।
विज्ञापन
5 of 11
Sushmita Sen
- फोटो : social media
पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। 43 साल की उम्र में भी उनके चेहरे पर अब भी नूर बरकरार है लेकिन ये चमक शायद उनके मेकअप की वजह से है। बिना मेकअप के सुष्मिता सेन कुछ इस तरह नजर आती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।