हिन्दी फिल्म जगत में कई ऐसी फिल्में बनी हैं जिनमें बोल्ड सींस देकर अभिनेत्रियों ने हर किसी को हैरान कर दिया। आज कल तो हर दूसरी फिल्म में बोल्ड सींस का तड़का लगता हैं। फिल्म में अभिनेता और अभिनेत्री के बीच खूब बोल्ड सींस देखने को मिलते हैं, जिनकी चर्चा थिएटर से बाहर निकलने के बाद भी होती है। कभी-कभी तो बोल्ड सीन फिल्म को हिट करवाने का सबसे बड़ा कारण बन जाती हैं। लेकिन कुछ फिल्मों में बोल्ड सींस इस कदर होते हैं कि सेंसर बोर्ड को उन पर कैंची चलानी पड़ती है।
इन अभिनेत्रियों की बोल्डनेस देखकर सेंसर बोर्ड भी हुआ हैरान, हटाने पड़े थे सीन्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राधिका आप्टे
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अभिनेत्री राधिका आप्टे का है। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि राधिका आप्टे बहुत ही उम्दा अभिनेत्री हैं। लेकिन वो अपने अभिनय के साथ-साथ बड़े पर्दे पर अपनी बोल्डनेस दिखाने से भी पीछे नहीं हटी। राधिका आप्टे ने बदलापुर, हंटर सहित कई फिल्मों में बोल्ड सींस दिए हैं।
माही गिल
माही गिल जिस भी फिल्म का हिस्सा रही हैं उस फिल्म में उन्होने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। माही गिल भी बड़े पर्दे पर बोल्ड सींस देने से बिलकुल परहेज नहीं करती। उन्होने साहिब बीवी और गैंगस्टर में बहुत ही सहजता के साथ बोल्ड सींस शूट किए थे। यहां तक कि उन्होने वेब सीरीज ‘अपहरण’ में भी जबरदस्त बोल्ड सींस दिए थे जिसकी खूब चर्चा हुई थी।
मल्लिका शेरावत
अगर बात बोल्ड सींस देने वाली अभिनेत्रियों की हो रही हो और उसमें मल्लिका शेरावत का नाम न हो ऐसा भला कैसे हो सकता है। मल्लिका ने एक नहीं दो नहीं लगभग अपनी सभी फिल्मों में बोल्ड सींस दिए हैं। लेकिन उनके सबसे चर्चित बोल्ड सींस इमरान हाशमी के साथ ‘मर्डर’ में फिल्माए गए सीन हैं।
जीनत अमान
दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान अपनी खूबसूरती और अभिनय को लेकर जितना चर्चा में रही उतना ही चर्चा में वो अपनी बोल्डनेस को लेकर भी रही हैं। अपनी फिल्मों में वो अधिकतर बोल्ड सींस देने के लिए जानी जाती हैं। सत्यम-शिवम-सुंदरम में जीनत अमान ने कई सींस देकर सबको हैरान कर दिया था।