25 दिसंबर को पूरे देश में क्रिसमस की धूम देखने को मिली। आम लोगों के साथ ही साथ बॉलीवुड के सितारों ने भी इस त्योहार का जश्न मनाया और अपने- अपने तरीके से एन्जॉय किया। इस बीच करीना कपूर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस लोग कुछ खास पसंद नहीं कर रहे हैं।
VIDEO: भीख मांगने वाली बच्ची को करीना ने किया इग्नोर, हो गईं ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल क्रिसमस के खास मौके पर करीना कपूर खान बेटे तैमूर अली खान के साथ बांद्रा (मुंबई) के माउंट मैरी चर्च पहुंची। चर्च से बाहर निकलते वक्त जब करीना कपूर खान बेटे तैमूर के साथ अपनी कार की ओर जा रही थीं तो एक भीख मांगने वाली बच्ची उनके पैर से आकर लिपट गई। लेकिन अभिनेत्री उसको इग्नोर करते हुए आगे बढ़ गईं। वहीं करीना के साथ मौजूद महिला पुलिस भी बच्ची को अभिनेत्री से दूर करती दिख रही हैं।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मानव मंगलानी ने साझा किया है। वहीं विरल भियानी की इंस्टाग्राम तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। करीना कपूर खान के इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स पसंद नहीं कर रहे हैं और अभिनेत्री को ट्रोल कर रहे हैं। ऐसे ही एक ट्रोलर ने लिखा कि इतने अमीर घर की महिला होकर भी एक भीख मांगने वाली बच्ची की मदद नहीं कर सकती हो, शर्म आनी चाहिए। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स महिला पुलिसकर्मी को भी ट्रोल कर रहे हैं।
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on
वैसे बात करीना कपूर खान के फिल्म करियर की करें तो करीना कपूर की फिल्म गुड न्यूज आज (26 दिसंबर) को रिलीज हो चुकी है। फिल्म में करीना के साथ अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के ट्रेलर और म्यूजिक को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
गौरतलब है कि करीना कपूर खान गुड न्यूज के बाद आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। फिल्म में आमिर खान भी मुख्य किरदार में हैं। लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का रीमेक है। बता दें कि शूटिंग सेट से कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।
पढ़ें: ऐसे शुरू हुई थी संगीता बिजलानी संग सलमान की लव स्टोरी, शादी के कार्ड तक छपे लेकिन...