करीना कपूर खान बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं जो आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में करीना ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। अब आराम करने के बाद करीना फिर से सक्रिय हो गईं हैं और घर से बाहर आने जाने लगी हैं। हाल ही में करीना को बेटे तैमूर के साथ करिश्मा के घर जाते देखा गया था। वहीं अब करीना अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा से मिलने उनके घर भी पहुंची। हालांकि इस दौरान करीना जिस आउटफिट में नजर आई हैं उसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
इन कपड़ों में अमृता अरोड़ा से मिलने पहुंचीं करीना कपूर खान, ड्रेस देख लोग बोले- सैफ के पहन लिए क्या?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर ने 21 फरवरी को बेटे को जन्म दिया है। डिलिवरी के बाद से करीना का वजन काफी बढ़ गया है। ऐसे में वो अक्सर आरामदायक कपड़ो में ही नजर आ रहीं हैं। प्रेग्नेंसी के समय करीना ने काफ्तान पहना था जिसमें उनकी खूब तारीफ हुई थी। हालांकि अमृता से मिलने उनके घर पहुंची करीना ने ऐसी ड्रेस पहन ली जो लोगों को समझ ही नहीं आ रही।
दरअसल करीना ने शर्ट के साथ ढीला ढाला प्लाजो पहना हुआ था। अब उनकी इस ड्रेस पर तरह तरह के कमेंट्स सामने आने लगे। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे लगा लुंगी पहने हैं'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा,'लगता है जल्दी में सैफ के कपड़े पहनकर चली आई'। विरल भयानी द्वारा साझा किए गए इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।
View this post on Instagram
करीना के साथ मलाइका भी मौजूद थीं जिन्होंने शर्ट के साथ शॉर्ट्स पहने हुए थे। उन्होंने पैपराजी को कूल अंदाज में पोज दिए। यूजर्स उनके आउटफिट पर भी काफी कमेंट कर रहे हैं। करीना और अमृता बेस्ट फ्रेंड हैं और मलाइका भी अक्सर अपनी बहन और करीना के साथ पार्टी करती नजर आ जाती हैं। अमृता करीना की वर्कआउट पार्टनर भी हैं।
बता दें कि करीना की डिलिवरी के बाद से ही फैंस उनके छोटे बेटे का चेहरा देखने को परेशान हैं लेकिन अभी तक उनका चेहरा सामने नहीं आया है। करीना ने कुछ दिनों पहले एक तस्वीर साझा की थी जिसमें वो अपने छोटे बेटे को गोद में लिए नजर आईं थीं। फैंस ने करीना की इस तस्वीर पर जमकर प्यार लुटाया था।